‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा
Bihar Politics: पटना के नौबतपुर में दो डांसर बहनों के साथ कथित गैंगरेप के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। राजद नेता रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
