ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्टबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट

पवन वर्मा ने किया चैलेंज, कहा- अगर JDU चाहे तो कर सकती है कार्रवाई

PATNA: एक बार फिर जदयू के राज्यसभा सांसद पवन वर्मा ने कहा कि बिहार में बीजेपी के साथ सिर्फ गठबंधन तय था. ऐसे में दिल्ली में कैसे गठबंधन हो गया है. इसका मैं विरोध करता हूं. वर्मा ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: एक बार फिर जदयू के राज्यसभा सांसद पवन वर्मा ने कहा कि बिहार में बीजेपी के साथ सिर्फ गठबंधन तय था. ऐसे में दिल्ली में कैसे गठबंधन हो गया है. इसका मैं विरोध करता हूं. वर्मा ने जदयू को चैलेंज किया कि अगर पार्टी मुझ पर कार्रवाई करना चाहती है तो कर सकती है. मैं इसका जवाब दूंगा.


कांग्रेस में नहीं होंगे शामिल

वर्मा ने अपने बागी रुख पर साफ किया कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हो रहे हैं. यह सिर्फ अफवाह उड़ाई जा रही है कि मैं कांग्रेस में जा रहा हूं. अगर जाना ही होता तो बहुत पहले चले गए होते. राज्यसभा में जाने के सवाल पर कहा कि यह बात गलत है. इसको लेकर कोई नाराजगी नहीं हैं. जब सीएए का प्रस्ताव पारित हुआ था तब मैंने नीतीश कुमार से इस मुद्दे पर बातचीत की थी. ऐसे में अगर पार्टी बिहार से बढ़कर दिल्ली में भी भाजपा से गठबंधन करेगी. तो मैं समझता हूं कि इसमें वैचारिक स्पष्टीकरण की जरूरत है. 

अपना रूख साफ करें नीतीश

वर्मा ने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश कुमार पहले ही कर चुके हैं कि वह एनआरसी लागू नहीं करेंगे, लेकिन सीएए पर उनको अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए. ऐसे वक्त में सीएए को लेकर देश में आंदोलन चल रहा है तो उनको अपना रूख और विचारधारा स्पष्ट करनी चाहिए. नीतीश से मुलाकात के सवाल पर कहा कि अगर वह मिलने के लिए समय देंगे तो वह नीतीश कुमार से मिल सकते हैं. क्योंकि वह मेरे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. पवन आज पटना पहुंचे हुए हैं. 

टैग्स