ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Bihar Budget Session 2026: नीट छात्रा मौत मामले को लेकर विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा, क्या बोलीं राबड़ी देवी?

बिहार बजट सत्र 2026 के दौरान नीट छात्रा की मौत के मामले को लेकर विधान परिषद के बाहर विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों को बचाने की कोशिश का दावा किया और इंसाफ की मांग की।

Bihar Budget Session 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के साथ साथ विधान परिषद के सदस्यों ने भी सदन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने नीट छात्रा की मौत मामले को जोरदार तरीके से उठाया और सरकार से इसपर जवाब मांगा है।


विपक्ष के विधान परिषद सदस्य हाथों में बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। महिला सदस्य बिहार की बेटी को इंसाफ चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग सरकार से कर रहे थे। महिला सदस्य मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार से इसपर जवाब मांग रही थीं।


विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार का कोई ऐसा जिला नहीं है, जहां रेप की घटनाएं नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जहानाबाद की नीट छात्रा के मामले में पुलिस ने जांच की और सरकार ने लीपापोती करने के बाद जांच का जिम्मा सीबीआई को दे दिया। बिहार सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।


राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे किसी मंत्री या सत्ताधारी दल के नेता का बेटा है, जिसे बचाने की कोशिश की जा रही है। यही वजह है कि सरकार पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। सीबीआई क्या जांच करेगी, वह भी तो उन्ही के हाथ में हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता