ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

बिहार में MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता को लेकर विवाद तेज हो गया है। इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने दोनों विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए कार्यकारी सभापति को ज्ञापन सौंपा है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में विधान परिषद के दो सदस्यों की सदस्यता को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भाजपा में शामिल हुए विधान पार्षद राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। राजद और इंडिया गठबंधन के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति को ज्ञापन सौंपा है।





राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव और विधान परिषद सदस्य अब्दुल बारी सिद्दीकी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन का प्रतिनिधिमंडल विधान परिषद पहुंचा। इस दौरान विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार समेत गठबंधन के अन्य नेता भी मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों विधान पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर कार्यकारी सभापति को ज्ञापन सौंपा।





राजद और इंडिया गठबंधन के नेताओं का आरोप है कि निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद भाजपा की सदस्यता स्वीकार कर राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी ने संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया है। गठबंधन के नेताओं ने इसे संविधान की दसवीं अनुसूची से जुड़ा मामला बताते हुए दोनों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।





प्रतिनिधिमंडल का दावा है कि दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य कार्यकारी सभापति को सौंपे गए हैं। नेताओं का कहना है कि इस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई होनी चाहिए।





ज्ञापन सौंपने के बाद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की ओर से सभापति को कई महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने मांग की कि राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता हर हाल में रद्द की जानी चाहिए।





राजद नेताओं ने कहा कि निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतने के बाद किसी राजनीतिक दल की सदस्यता स्वीकार करने के मामले की संवैधानिक और कानूनी रूप से जांच होनी चाहिए। अब इस पूरे मामले में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हैं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता