ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, स्पीकर ने सदन को दी जानकारी

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शामिल होंगे। विधानसभा स्पीकर प्रेम कुमार ने सदन में इसकी जानकारी देते हुए 7 फरवरी को आयोजित कार्यक्रम में सभी सदस्यों से उपस्थित रहने की अपील की।

Bihar Budget Session 2026
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Budget Session 2026: आगामी 7 फरवरी को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस है। इस मौके पर विधानसभा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान स्पीकार प्रेम कुमार ने सदन को इसकी जानकारी दी और सभी सदस्यों से इस मौके पर मौजूद रहने का आग्रह किया।


स्पीकर प्रेम कुमार ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 7 फरवरी को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह है। इस मौके पर लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ साथ राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का भी आगमन होगा। इसके साथ ही नेभा योजना के उद्घाटन के लिए संसदीय कार्य मंत्रालय के मंत्री किरेन रिजिजू भी आ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के साथ साथ बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सभी सदस्यों से आग्रह है कि 7 फरवरी को होने वाले स्थापना दिवस समारोह में मौजूद रहेंगे। स्पीकर ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन घंटे का होता। सुबह साढ़े 10 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी और दोपहर डेढ बजे तक समाप्त हो जाएगा।


बता दें कि बिहार विधानसभा का गौरवशाली इतिहास 22 मार्च 1912 से जुड़ा है, जब बिहार-उड़ीसा को बंगाल से अलग कर अलग प्रांत बनाया गया। 7 फरवरी 1921 को सर वाल्टर मोरे की अध्यक्षता में निर्वाचित प्रांतीय परिषद की पहली बैठक हुई थी। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता