ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

'पूरब से चिटफंड, दक्षिण से 2G,उत्तर से चारा घोटाला तो मध्य से नेशनल हेराल्ड ...रही सही कसर पिता जी ने पूरी कर दी '

RANCHI : झारखंड में हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी ने शपथ ग्रहण के मंच पर जुटे नेताओं पर बीजेपी ने तंज कसा है। मंगल पाण्डेय ने ट्वीट के जरिए बताया कि हेमंत सोरेन के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : झारखंड में हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह पर बीजेपी ने तंज कसा है। बीजेपी ने शपथ ग्रहण के मंच पर जुटे नेताओं पर बीजेपी ने तंज कसा है। मंगल पाण्डेय ने ट्वीट के जरिए बताया कि हेमंत सोरेन के मंच पर घोटालेबाजों का जमावड़ा लगा था। 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री  और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने ट्वीट करते हुए कहा कि झारखण्ड में हुए आज शपथ ग्रहण समारोह में पूरब से चिट फंड पंहुचा था , तो दक्षिण से 2G वही उत्तर से चारा घोटाला तो मध्य से नेशनल हेराल्ड और रही सही कसर मुख्यमंत्री जी के पिता जी के कोयला घोटाला ने पूरी कर दी।

मंगल पाण्डेय ने ट्वीट के जरिए  मंच पर मौजूद विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा । बता दें कि चिटफंड घोटाले से जहां पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी  टूजी घोटाले से सासंद कनिमोई, चारा घोटाले से तेजस्वी यादव के पिता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेशनल हेराल्ड से सोनिया और राहुल गांधी का नाम जोड़ा जाता रहा है।वहीं हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन का नाम कोयला घोटाले से जुड़ चुका है। 

बता दें कि हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में जेएमएम के संस्थापक और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी, राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव, भाकपा के डी राजा समेत कई नेता पहुंचे थे।