ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

आरा–बक्सर फोरलेन पर कार और ट्रक की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी छात्र बताए जा रहे हैं।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: आरा-बक्सर फोरलेन पर गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बामपाली एवं विशुनपुरा मोड़ के बीच सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


मृतकों की पहचान बक्सर जिले के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी दिनेश राम के 18 वर्षीय पुत्र करण कुमार, ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बलुआ गांव निवासी उमेश प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार और भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा रामनगर मोहल्ला निवासी कमलेश प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर निवासी ओमप्रकाश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार है। 


बताया जाता है कि करण कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से अपनी फुआ पूनम देवी के घर गौरैया स्थान, रामनगर जगजीवन हाल्ट गया था। वहां से सभी युवक वापस बक्सर लौट रहे थे। इसी दौरान बामपाली और विशुनपुरा मोड़ के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। 


हादसे में करण कुमार और अनिल कुमार इंटर के छात्र थे, जबकि गणेश कुमार दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की जांच में जुट गई है।आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता