ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मिट्टी खोदने गईं तीन मासूम चचेरी बहनें, अचानक भरभराकर धंस गया टीला; तीनों की दबकर मौत

Bihar Accident News: बिहार के किशनगंज से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी खोदने गईं तीन मासूम चचेरी बहनें अचानक मिट्टी के टीले के नीचे दब गईं। हादसे में तीनों की जान चली गई। एक ही परिवार की तीन...

मिट्टी खोदने गईं तीन मासूम चचेरी बहनें, अचानक भरभराकर धंस गया टीला; तीनों की दबकर मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Accident News: बिहार के किशनगंज में मिट्टी खोदने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की जान चली गई. घर की लिपाई-पोताई के लिए मिट्टी लेने गईं तीनों चचेरी बहनें अचानक धंस गए टीले के नीचे दब गईं. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद एक ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है.


मामला किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड की हरुवाडांगा पंचायत स्थित सुल्तानगंज वार्ड संख्या-10 का है. बुधवार दोपहर तीनों बच्चियां घर के पास मिट्टी खोदने गई थीं. इसी दौरान मिट्टी निकालते समय अचानक ऊपर का बड़ा टीला भरभराकर उनके ऊपर गिर गया. तीनों बच्चियां मिट्टी के नीचे दब गईं.


घटना के समय आसपास खेतों में कुछ लोग काम कर रहे थे. बच्चियों के दबने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकालने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद तीनों को मिट्टी से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी.


मृत बच्चियों की पहचान जमदेश आलम की दो बेटियों नगमा प्रवीण (10) और निशा प्रवीण (9) तथा उनके सगे भाई फरियाद आलम की बेटी रूबी खातून (8) के रूप में हुई है. तीनों आपस में चचेरी बहनें थीं.


एक ही परिवार की तीन बच्चियों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. घर में शादी-ब्याह जैसी खुशियों के बजाय मातम का माहौल छा गया. बच्चियों के माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


घटना की सूचना मिलने पर दिघलबैंक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मृत बच्चियों के घर पहुंच रहे हैं. एक साथ तीन मासूमों की मौत से पूरे सुल्तानगंज गांव में शोक की लहर है.