ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी की तारीख बदलेगी, 10 नवंबर की जगह इस दिन रहेगी लीव

Chitragupt Puja Holiday Bihar: बिहार में चित्रगुप्त पूजा की सरकारी छुट्टी 10 नवंबर से बदलकर 11 नवंबर करने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहमति जताई। जानिए क्या है पूरा मामला।

Chitragupt Puja Holiday Bihar
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Chitragupt Puja Holiday Bihar: बिहार में चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर को अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव पर सहमति जताई है। इस फैसले से चित्रगुप्त पूजा करने वाले श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है।





दरअसल, श्रद्धालुओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर चित्रगुप्त पूजा की छुट्टी 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर को करने की मांग की थी। प्रतिनिधियों का कहना था कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा 11 नवंबर को की जाएगी। ऐसे में सरकारी अवकाश भी पूजा की निर्धारित तिथि के अनुसार होना चाहिए।





प्रतिनिधियों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने छुट्टी की तारीख बदलने पर सहमति जता दी। श्रद्धालुओं ने उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।





बता दें कि पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में 11 नवंबर को भव्य चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता