ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

तस्करों से मिलीभगत कर डकार गए 11 लाख... अब भुगत रहे अंजाम, पटना में 5 दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Bihar Police News: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। फुलवारीशरीफ में मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों को कथित तौर पर 11 लाख रुपये लेकर छोड़ने का आरोप पांच दारोगा समेत आठ पुलिसकर्मियों पर...

तस्करों से मिलीभगत कर डकार गए 11 लाख... अब भुगत रहे अंजाम, पटना में 5 दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Police News:  बिहार की राजधानी पटना में पुलिसकर्मियों पर ही मादक पदार्थ तस्करों से सांठगांठ कर रुपये लेने और आरोपितों को छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है. फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद कथित तौर पर 11 लाख रुपये लेकर छोड़ दिया गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई हुई है. इस मामले में पांच सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल समेत कुल आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को निलंबित कर दिया गया है.


मादक पदार्थ के साथ एक युवक हुआ था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पठान टोली निवासी आकिब खान उर्फ मो. साकिब खान को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस मामले में फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या 1867/26 दर्ज की गई थी.


इसी कार्रवाई के दौरान आकिब के मकान मालिक मो. आफताब आलम और एक अन्य व्यक्ति मो. एहसान को भी पुलिस हिरासत में लेकर थाने लाई थी. हालांकि, दोनों के नाम दर्ज प्राथमिकी में शामिल नहीं थे.


11 लाख रुपये लेकर छोड़ने का आरोप

आरोप है कि छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने दोनों को छोड़ने के बदले करीब 11 लाख रुपये लिए. इसके बाद दोनों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया. आरोप यह भी है कि पुलिसकर्मियों ने इस पूरे मामले की जानकारी अपने वरीय अधिकारियों को नहीं दी.


बताया जा रहा है कि बाद में रुपये के बंटवारे को लेकर पुलिसकर्मियों के बीच ही कहासुनी हो गई. इसी दौरान लेनदेन का मामला वरीय अधिकारियों तक पहुंच गया, जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच शुरू कराई गई.


मामले की जानकारी मिलने के बाद फुलवारीशरीफ एएसपी ने जांच की. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट में आरोपों को सही पाया और रिपोर्ट एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को सौंप दी. इसके बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर निलंबन की कार्रवाई की गई.


इन 8 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने के पांच सब इंस्पेक्टर दिवाकर प्रसाद, नारद मुनी सिंह, रितेश कुमार, पवन कुमार और आकाश कुमार के अलावा तीन कांस्टेबल साबिर आलम, आनंद राज और शुभग कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. सभी आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.