ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर करोड़ों की ठगी... बिहार के इंजीनियर से ऐंठे डेढ़ करोड़ रुपये

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा में सोशल मीडिया पर दोस्ती और शादी का सपना दिखाकर एक इंजीनियर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती ने शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर महज तीन...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर करोड़ों की ठगी... बिहार के इंजीनियर से ऐंठे डेढ़ करोड़ रुपये
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक युवती ने निजी कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर को पहले प्यार और शादी का सपना दिखाया, फिर शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर करीब डेढ़ करोड़ रुपये ठग लिए. आरोप है कि महज तीन महीने के भीतर इंजीनियर से 30 अलग-अलग बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर कराए गए. इस दौरान उसने अपनी मां और बहन के बैंक खातों से भी रकम भेजी.


मामला दरभंगा जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र के नवादा गांव का है. यहां के रहने वाले दीपक कुमार झा एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं. दीपक ने साइबर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि इंस्टाग्राम पर एक युवती ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती बढ़ने लगी. युवती ने दीपक को शादी करने और साथ में बेहतर जिंदगी बिताने का सपना दिखाया.


आरोप है कि युवती ने दोस्ती और भरोसे का फायदा उठाकर दीपक को शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह दी. उसने कम समय में मोटा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया. युवती की बातों में आकर दीपक ने निवेश करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते तीन महीने के भीतर उन्होंने करीब डेढ़ करोड़ रुपये अलग-अलग 30 बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए.


बताया जा रहा है कि रकम ट्रांसफर करने के लिए दीपक ने अपनी मां और बहन के बैंक खातों का भी इस्तेमाल किया. शुरुआत में उन्हें निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया जाता रहा, जिससे वह लगातार पैसे लगाते रहे.


तीन महीने तक नहीं हुई वीडियो कॉल

इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है. करीब तीन महीने तक युवती से बातचीत होने के बावजूद दोनों के बीच कभी वीडियो कॉल नहीं हुई. युवती केवल ऑडियो कॉल के जरिए ही दीपक से बात करती थी. इस दौरान उसने अपनी पहचान और चेहरे को सामने नहीं आने दिया.


ठगी का खुलासा तब हुआ, जब दीपक ने निवेश की गई रकम वापस मांगनी शुरू की. आरोप है कि युवती ने पहले सिस्टम मेंटेनेंस का बहाना बनाया और फिर पैसे निकालने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त रकम जमा करने की शर्त रख दी. इसके बाद दीपक को अपने साथ हुई साइबर ठगी का एहसास हुआ.


30 बैंक खातों के जरिए रकम ट्रांसफर

ठगी का पता चलते ही दीपक ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद 2 नवंबर को साइबर थाना में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.


साइबर डीएसपी विपिन बिहारी ने बताया कि इंस्टाग्राम अकाउंट, संबंधित बैंक खातों और पैसों के लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है. शुरुआती जांच में युवती की तस्वीर का भी मिलान नहीं हो पाया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी के पीछे कौन लोग शामिल हैं और 30 अलग-अलग बैंक खातों के जरिए रकम कहां-कहां ट्रांसफर की गई है.