ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज

छपरा समाहरणालय में फर्जी आईएएस बनकर डीएम से मिलने पहुँचा युवक पकड़ा गया। पूछताछ में ठगी का खुलासा, टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज।

bihar
असली IAS ने नकली को पकड़ा
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SARAN: सारण के समाहरणालय में एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर जिलाधिकारी से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


युवक ने खुद को रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, ग्राम बसाढ़ी, थाना छपरा मुफस्सिल बताया और दावा किया कि वह वर्तमान में मेरठ में आईएएस के पद पर कार्यरत है। उसे जिलाधिकारी से मिलने के लिए कार्यालय में भेजा गया, लेकिन जब जिलाधिकारी ने पहचान पत्र की मांग की तो युवक असमर्थ पाया गया।


पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह किसी भी सरकारी पद पर नहीं है। उसका यह दावा और आईएएस होने का दिखावा, लोगों से काम कराने और इसके एवज में मोटी रकम वसूलने के उद्देश्य से किया जाता था। जिलाधिकारी के निर्देश पर टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सारण समाहरणालय में एक व्यक्ति खुद को आईएएस बता वहां प्रतिनियुक्त आदेशपाल से कहा कि मैं रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, ग्राम -बसाढ़ी, थाना-छपरा मुफ्फसिल का रहने वाला हूं। वह वर्तमान में मेरठ में आईएएस के पद पर तैनात है। उसने आदेशपाल से कहा मुझे जिलाधिकारी से मिलना है। उसे जिलाधिकारी से मिलने के लिए कार्यालय प्रकोष्ठ के अंदर भेजा गया। जिलाधिकारी द्वारा जब उससे पहचान पत्र की मांग की गयी तो उसके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गयी। जिसके बाद पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह आईएएस या अन्य कोई सरकारी पद पर पदस्थापित नहीं है। वह अपना धौंस दिखाने के लिए आईएएस ऑफिसर बनकर जगह-जगह सरकारी कार्यालयों में जाकर अधिकारियों से मिलता हैं और इसके एवज में किसी व्यक्ति का काम हो जाता है। जिसके बाद वह मोटी रकम उस व्यक्ति से वसूलता है जिसका वो काम करवाता है। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से पैसा वसूलने का काम करता है। इतना सुनते ही डीएम ने उसके खिलाफ टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

संबंधित खबरें