ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने गोली चला दी। महिला घायल, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

bihar
आरोपी की जमकर पिटाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर के सफियासराय थाना क्षेत्र के प्रेम टोला फरदा में सोमवार की शाम विवाद कर रहे नशे में धुत एक युवक ने गोली चला दी। जो गांव के ही 65 वर्षीय महिला बंदना देवी के बाये जांघ में जाकर लगी और वो वही गिर पड़ी। 


जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वह भी घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।


बताया जाता है कि प्रेम टोला फरदा निवासी सुगन यादव एवं मन्नु यादव के बीच सोमवार की सुबह सूर्यगढ़ा में ऑटो के बीच टक्कर के कारण झगड़ा हुआ था। दोनों सीएनजी ऑटो लेकर गांव पहुंचे। परिवार वालों ने दोनों को समझाने की कोशिश की। समझाने के बाद सगुण यादव तो मान गया पर नशे में धुत्त मन्नू यादव नहीं माना। जिस कारण दोनों के बीच विवाद गहराता चला गया। शाम में सुगन के परिजनों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया।


 इसी बीच मन्नू यादव ने गोली चला दी और सुगन यादव की चाची 62 वर्षीय बंदना देवी के बाये जांघ में जा लगी। जिसके बाद मन्नु यादव को घायल के परिजन और ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह भी घायल हो गया। परिवार वालों ने घायल बंदना देवी और आरोपी मन्नू यादव को पकड़ सदर अस्पताल ले आई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


ग्रामीणों ने बताया कि मन्नु नशे में था और आवेश में आकर गोली चला दिया था. सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों से पूछताछ कर रही है. और उसके बाद संबंधित सफियाबाद थाना मौके पर पहुंच आरोपी मन्नू को पकड़ अपने साथ ले गई । फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

टैग्स