ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

भोजपुरी को लेकर हेमंत का बयान RJD की परेशानी बढ़ाएगा, आसान नहीं होगा तेजस्वी का झारखंड दौरा

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे के ठीक पहले हेमंत सोरेन के विवादित बयान ने सियासत को गरमा दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस तरह की टिप्पणी भ

भोजपुरी को लेकर हेमंत का बयान RJD की परेशानी बढ़ाएगा, आसान नहीं होगा तेजस्वी का झारखंड दौरा
Editor
3 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के झारखंड दौरे के ठीक पहले हेमंत सोरेन के विवादित बयान ने सियासत को गरमा दिया है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस तरह की टिप्पणी भोजपुरी भाषा बोलने वालों को लेकर की है उसके बाद अब आरजेडी के लिए नेता प्रतिपक्ष झारखंड दौरा जारी रखना आसान नहीं होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान को लेकर तेजस्वी यादव अभी से असहज नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा था कि झारखंड में महिलाओं की इज्जत लूटकर भोजपुरी भाषा में गाली दी जाती है। झारखंड आंदोलन की लड़ाई आदिवासी और क्षेत्रीय भाषाओं के दम पर लड़ी गई थी ना कि भोजपुरी और मगही भाषा के बूते। हेमंत सोरेन ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर झारखंड का बिहारीकरण नहीं होने देंगे। 


हेमंत सोरेन के इस बयान के बाद झारखंड से लेकर बिहार तक की सियासत गरमाई हुई है हेमंत सरकार में राष्ट्रीय जनता दल शामिल है आरजेडी के एकमात्र विधायक हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री हैं खुद हेमंत सोरेन से लालू यादव और तेजस्वी यादव के रिश्ते बड़े अच्छे रहे हैं लिहाजा हेमंत सोरेन के इस बयान पर तेजस्वी यादव जरा कुछ बोलने से परहेज करते नजर आए यादव से जब उनके बयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने केवल इतना कहा कि बिहार और झारखंड में कई बोलियां बोली जाती हैं किसी भी भाषा से किसी को तकलीफ नहीं होनी चाहिए हालांकि तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने हेमंत सोरेन का बयान नहीं देखा है। 


हेमंत सोरेन का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 18 सितंबर को झारखंड दौरे पर जाने वाले हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी पार्टी का जनाधार मजबूत करने के लिए झारखंड में अब कमर कसने की तैयारी कर ली है। तेजस्वी यादव खुद 18 और 19 सितंबर को झारखंड में रहेंगे। इस दौरान रांची में वह पार्टी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। आरजेडी की रणनीति है कि झारखंड में तकरीबन दो दर्जन विधानसभा सीटों पर अपना जनाधार बढ़ाया जाए। राष्ट्रीय जनता दल की तैयारी के ठीक पहले हेमंत सोरेन ने जो बयान दिया और उस पर जिस तरह सियासत से शुरू है, उसके बाद तेजस्वी का आने वाला है दौरा सुर्खियों में बना रह सकता है। इंतजार इस बात का भी है कि क्या तेजस्वी यादव झारखंड जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करते हैं। इसके पहले तेजस्वी हेमंत सोरेन से मुलाकात करते रहे हैं।