1st Bihar Published by: Updated Sep 05, 2020, 3:37:45 PM
- फ़ोटो
PATNA : पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव से मुलाकात करना जेडीयू के युवा जिला अध्यक्ष को भारी पड़ गया. पार्टी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए गया के युवा जेडीयू अध्यक्ष कमलेश शर्मा को बर्खास्त कर दिया है. प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए कमलेश शर्मा को पद से बर्खास्त कर दिया है.
युवा जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने हो जानकारी दी है, उसके मुताबिक गया के युवा जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा को बर्खास्त किया गया है. उनके ऊपर अनुशासनहीनता समेत कई तरह के अन्य गंभीर आरोप लगे थे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया है. जिसके बाद उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया है.