Hindi News / news / कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, पार्टी ने किया आधिकारिक एलान

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, पार्टी ने किया आधिकारिक एलान

1st Bihar Published by: Updated Oct 07, 2020, 7:34:38 PM

कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, पार्टी ने किया आधिकारिक एलान

- फ़ोटो

PATNA :  महागठबंधन में सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस पार्टी की ओर से भी पहले चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है. कांग्रेस की पहली सूची में कुल 21 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. इससे पहले महागठबंधन की ओर से आरजेडी और वामदलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इस खबर में नीचे कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट दी हुई है.


बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के जेनेरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक की ओर से उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. जिसमें 21 विधानसभा और  प्रत्याशियों के नाम दिए गए हैं. इस सूची के मुताबिक कहलगांव से शुभानंद मुकेश,  सुल्तानगंज से ललन यादव, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, जमालपुर से डॉ अजय कुमार सिंह, लखीसराय- अमरेश कुमार अनीश, बरबीघा से गजानंद शाही, बाढ़- सत्येंद्र बहादुर, बिक्रम सिद्दार्थ सौरभ, बक्सर से मुन्ना तिवारी और राजपुर से विश्वनाथ राम को टिकट दिया गया है.


कांग्रेस पार्टी ने  चैनपुर से प्रकाश कुमार सिंह, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, करगहर से संतोष मिश्रा, कुटुम्बा से राजेश राम, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, गया टाउन से अखौड़ी ओंकार नाथ, टेकारी से सुमंत कुमार, वजीरगंज से शशि शेखर सिंह, हिसुआ से नीतू कुमारी, वारिसलीगंज से सतीश कुमार सिंह ऊर्फ मनटन सिंह और सिकंदरा- सुधीर कुमार ऊर्प बंटी चौधरी को टिकट दिया है.