ब्रेकिंग
Bihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्मानाBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारखुले में मांस-मछली बेचने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई, 60 दुकानें हटाईं; 25 हजार रुपये का वसूला जुर्माना

सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की बिगड़ी तबीयत, शाम 5 बजे एयर एम्बुलेंस से ले जाया जाएगा दिल्ली

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जेडीयू के राज्यसभा सांसद व जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत खराब हो गयी है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आज

सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह की बिगड़ी तबीयत, शाम 5 बजे एयर एम्बुलेंस से ले जाया जाएगा दिल्ली
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जेडीयू के राज्यसभा सांसद व जेडीयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की तबीयत खराब हो गयी है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आज शाम 5 बजे एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा। 


जहां दिल्ली एम्स में उनका इलाज शुरू किया जाएगा। आवास पर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात की। उनके हालात का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्हें दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। दिल्ली जाने का पूरा इंतजाम किया गया है।


जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि बहुत दिनों से वशिष्ठ बाबू अस्वस्थ हैं। रेगुलर चेकअप होता आ रहा है। उनकी तबीयत फिलहाल ठीक नहीं है। उनकी स्थिति को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि उनका इलाज अब दिल्ली एम्स में होगा। इसलिए आज शाम एयर एम्बुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है।  


मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत कई दिनों से खराब थी। कमर का ऑपरेशन हुआ था उस वजह से समस्या आ रही है। वही गैस की प्रोब्लम भी रह रही है। साथ ही पेट संबंधी समस्या भी है। जिसके कारण वे ठीक से खाना भी नहीं खा पा रहे हैं। उनकी समस्या को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। दिल्ली एम्स में अब उनका इलाज शुरू होगा। बता दें कि बीते दिनों राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की तबीयत भी खराब थी जिसके बाद उन्हें भी बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया था। अब लालू प्रसाद की हालत में सुधार हुआ है। वे अब पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं।