ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

बिहार की ट्रेनों का मुद्दा उठा संसद में, वैशाली एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति का रूट डायवर्ट करने की मांग

DELHI: लोकसभा में सरकार की सहयोगी जेडीयू ने दो ट्रेनों को रुट डायवर्ट करने की मांग उठायी है। उत्तर बिहार की दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को डायवर्ट करने की मांग गोपालगंज के जेड

FirstBihar
Desk
2 मिनट

DELHI: लोकसभा में सरकार की सहयोगी जेडीयू ने दो ट्रेनों को रुट डायवर्ट करने  की मांग उठायी है। उत्तर बिहार की दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को डायवर्ट करने की मांग गोपालगंज के जेडीयू सांसद डॉ आलोक कुमार सुमन ने की है।  सांसद ने ट्रेनों को सीवान-देवरिया रूट के बजाए सीवान-थावे रूट से दिल्ली के लिए चलाने की मांग की है। 

गोपालगंज वासी सालों से इस मांग को उठा रहे हैं। दरअसल गोपालगंज जिला मुख्यालय या थावे जंक्शन से कोई एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन नहीं होता है और न ही इस रूट से नयी दिल्ली या देश के किसी बड़े स्टेशन के लिए कोई ट्रेन गुजरती है। इसकी वजह से लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए सीवान या फिर गोरखपुर जाना पड़ता है।

सांसद ने वैशाली सुपरफास्ट और बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन को सीवान से थावे, गोरखपुर होते हुए दिल्ली के लिए डायवर्ट करने  की मांग की है। डॉ आलोक कुमार सुमन  ने लोकसभा में यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि गोपालगंज की बड़ी आबादी देश के दूसरे शहरों और विदेशों में काम के लिए जाती है लेकिन, इन्हें कोई भी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन पर जाना पड़ता है। 


टैग्स