ब्रेकिंग
नीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषितनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष बिहार विधान परिषद चुनाव: जिस अनुज सिंह को लेकर अनंत सिंह-नीरज के बीच मचा घमासान, प्रशांत किशोर ने बना दिया उम्मीदवार; सभी 8 कैंडिडेट घोषित

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की सख्ती बेअसर! निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर राजस्व कर्मचारी, 35 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Bihar Crime News: नवादा में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. निगरानी की टीम ने रोह अंचल में तैनात राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

Bihar Crime News
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा की सख्ती बेअसर होती दिख रही है। उनके बार-बार चेतावनी देने के बावजूद राजस्व कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नवादा में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


निगरानी विभाग की टीम ने रोह अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार को निगरानी की टीम ने 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जमीन के काम के बदले अवैध राशि की मांग करना कर्मचारी को भारी पड़ गया और निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथों दबोच लिया। 


निगरानी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि रोह अंचल में तैनात राजस्व कर्मचारी गुलशन कुमार जमीन संबंधी कार्यों के निष्पादन के बदले मोटी रकम की मांग कर रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी की विशेष टीम ने नवादा में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने कर्मचारी को 35 हजार रुपये की पहली किस्त थमाई, पहले से तैनात निगरानी की टीम ने गुलशन कुमार को धर दबोचा। 


मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व कर्मचारी द्वारा एक व्यक्ति से उसकी जमीन के काम के बदले अवैध रूप से पैसों की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने जब इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी ब्यूरो से की, तो विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई का खाका तैयार किया। कर्मचारी के पास से बरामद रिश्वत की राशि को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता