Bihar Politics: बिहार चुनाव में दुर्गति के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 43 नेताओं को जारी किया शो-कॉज नोटिस; लिस्ट में जिलाध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री तक के नाम Bihar Politics: बिहार चुनाव में दुर्गति के बाद कांग्रेस का बड़ा एक्शन, 43 नेताओं को जारी किया शो-कॉज नोटिस; लिस्ट में जिलाध्यक्ष से लेकर पूर्व मंत्री तक के नाम Bihar News: PPU ने जारी किया 2026 का एग्जाम शेड्यूल, जानिए.. कब होंगी यूजी-पीजी समेत अन्य परीक्षाएं Bihar News: PPU ने जारी किया 2026 का एग्जाम शेड्यूल, जानिए.. कब होंगी यूजी-पीजी समेत अन्य परीक्षाएं Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के दौरान कैसी रहेगी ग्रहों की चाल? जानिए.. शुभ मुहूर्त Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के दौरान कैसी रहेगी ग्रहों की चाल? जानिए.. शुभ मुहूर्त Bihar Crime News: बिहार में चौकीदार की संदिग्ध मौत, पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका किशनगंज में लोन देने के नाम पर लाखों की ठगी, चिटफंड कंपनी बंद कर भागे कर्मचारी, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार में नई सरकार बनने की कवायद शुरू, बीजेपी ने विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त Bihar Crime News: बिहार में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, 6 करोड़ की हेरोइन के साथ दो स्मगलर को दबोचा
1st Bihar Published by: Updated Mon, 09 Dec 2019 06:42:03 PM IST
- फ़ोटो
DESK: बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी है। ये खुशी यूपी के रास्ते होकर बिहार पहुंचने वाली है। अब बिहार से दिल्ली का रास्ता साफ होते दिख रहा है। बिहार अब सीधे तौर पर तीन-तीन एक्सप्रेसवे से जुड़ने जा रहा है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को बलिया से जोड़ने के लिए लिंक के डीपीआर की मंजूरी दे दी है। इस लिंक वे के बन जाने से बिहार का सीधा संपर्क यमुना एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और आगरा एक्सप्रेस से जुड़ जाएगा। जिसके बाद सड़क मार्ग से दिल्ली की यात्रा आसान हो जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया से जोड़ने के लिये लिंक वे बनाया जायेगा।यूपी मंत्रिमंडल ने इसका डीपीआर बनाने के निर्णय को सोमवार को मंजूरी दे दी। राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बलिया से जोड़ने के लिये लिंक वे बनाया जायेगा। इसके वास्ते डीपीआर बनाने के लिये मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। यह डीपीआर छह माह में तैयार हो जायेगा।
उन्होंने बताया कि करीब 40 किलोमीटर का यह लिंक वे चार लेन का होगा। यूपीडा के अध्यक्ष अवनीश अवस्थी ने इस बारे में विस्तृत जानकारी दी कि बलिया लिंक वे पर प्रति किलोमीटर 40 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा। इस पूरे मार्ग की अनुमानित लागत 1500 से 1600 करोड़ रुपये के बीच होगी। उन्होंने बताया कि इस लिंक वे के बन जाने से यमुना एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और आगरा एक्सप्रेस-वे का संपर्क बिहार की सीमा से जुड़ जायेगा।