ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला

आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद और डॉ. सुनील कुमार सिंह ने नितिन नबीन, शिवेश कुमार राम और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर परिवारवाद का आरोप लगाया। राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर बिहार की राजनीति गरमाई।

बिहार न्यूज
एनडीए पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: एनडीए में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के ऐलान के बाद  बिहार की राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने एनडीए पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। आरजेडी नेता डॉ. सुनील कुमार सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर बड़ा हमला बोला है। जिसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। 


वही आरजेडी के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा के दोनों राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन और शिवेश कुमार राम परिवारवादी राजनीति का हिस्सा हैं। साथ ही, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख और एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा पर भी परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया।


बता दें कि भाजपा ने बिहार से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दलित नेता शिवेश कुमार राम को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, एनडीए के सहयोगी दल आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। आरजेडी का आरोप है कि एनडीए ने परिवार से जुड़े नेताओं को प्राथमिकता देकर यह संकेत दिया है कि उनके पास समर्पित कार्यकर्ताओं की कमी है।


नितिन नवीन वर्तमान में बांकीपुर से विधायक हैं। उनके पिता दिवंगत नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे थे और पटना पश्चिम से कई बार विधायक रह चुके थे। वही शिवेश कुमार राम भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता मुनि लाल पूर्व केंद्रीय मंत्री और सासाराम से तीन बार सांसद रहे थे।


जबकि उपेंद्र कुशवाहा पहले से राज्यसभा सांसद हैं। उनकी पत्नी स्नेहलता विधायक हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी राजनीति में सक्रिय बताए जाते हैं।  बिहार में इस बार राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होना है। एनडीए की ओर से तीन नाम घोषित किए जा चुके हैं, जबकि जेडीयू कोटे से दो अन्य नामों की घोषणा बाकी है। राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।

टैग्स