ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पटना के फुलवारीशरीफ थाने में दो व्यक्तियों को कथित रूप से अवैध तरीके से छोड़ने और इसके बदले 11 लाख रुपये के लेन-देन के आरोप में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में पुलिस विभाग के अंदर कथित भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। फुलवारीशरीफ थाने के आठ पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को एक साथ निलंबित कर दिया गया है। इन पर दो व्यक्तियों को कथित रूप से अवैध तरीके से छोड़ने और इसके बदले 11 लाख रुपये के लेन-देन में शामिल होने का आरोप है।


मामले की प्रारंभिक जांच में आठों पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई की है। साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


जांच में कुछ स्थानीय लोगों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस उनकी संलिप्तता की भी पड़ताल कर रही है। इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि दोनों व्यक्तियों को किन परिस्थितियों में छोड़ा गया और कथित तौर पर 11 लाख रुपये का लेन-देन किन लोगों के बीच हुआ था।


एक साथ आठ पुलिसकर्मियों के निलंबन से पटना पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। अब जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

टैग्स