ब्रेकिंग
खान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट कराएंगे सिंधु दर्शन...प्रति तीर्थयात्री 20 हजार रू भी मिलेगा, सरकार का बड़ा फैसला खान सर के खिलाफ FIR की मांग को लेकर थाने में धरना पर बैठे रौशन आनंद, पुलिस पर लगाया केस दर्ज नहीं करने का आरोपप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट कराएंगे सिंधु दर्शन...प्रति तीर्थयात्री 20 हजार रू भी मिलेगा, सरकार का बड़ा फैसला

Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ

Holi 2026: Holi 2026 पर दूर रह रहे दोस्तों और परिवार के साथ भी जुड़ना आसान है। WhatsApp के वीडियो कॉल, वॉइस चैट, म्यूजिक स्टेटस और कॉल शेड्यूल फीचर से वर्चुअल होली को बनाएं यादगार।

Holi 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Holi 2026: होली का त्योहार दोस्तों और परिवार के साथ मनाने में ही असली आनंद देता है। लेकिन अगर आपके अपने आपसे दूर हैं, तो भी चिंता की बात नहीं। WhatsApp के कई खास फीचर्स की मदद से आप इस होली को वर्चुअल तरीके से भी यादगार बना सकते हैं।


वीडियो कॉल से जुड़ें आमने-सामने

वीडियो कॉल WhatsApp का सबसे लोकप्रिय फीचर है। अगर आपके दोस्त या परिवार के सदस्य दूसरे शहर में हैं, तो वीडियो कॉल के जरिए आप देख सकते हैं कि वे किस तरह होली मना रहे हैं और उन्हें अपनी होली सेलिब्रेशन भी लाइव दिखा सकते हैं। इससे दूरी का एहसास कम हो जाता है।


ग्रुप वॉइस चैट से करें प्लानिंग

बार-बार मैसेज करने की बजाय आप ग्रुप में वॉइस चैट शुरू कर सकते हैं। यह ग्रुप कॉल से अलग होती है और इसमें सदस्य अपनी सुविधा से जुड़ सकते हैं। वॉइस चैट के जरिए आप सभी मिलकर होली पार्टी या वर्चुअल सेलिब्रेशन की प्लानिंग आसानी से कर सकते हैं।


स्टेटस पर जोड़ें म्यूजिक

होली और गानों का गहरा रिश्ता है। अब WhatsApp स्टेटस अपडेट में म्यूजिक जोड़ने का विकल्प भी देता है। आप अपने होली वीडियो या फोटो को पसंदीदा गाने के साथ शेयर कर उसे और भी खास बना सकते हैं।


कॉल शेड्यूल कर मनाएं वर्चुअल होली

अगर आप अलग-अलग शहरों में रहने वाले दोस्तों और परिवार के साथ एक साथ वर्चुअल होली मनाना चाहते हैं, तो पहले से कॉल शेड्यूल कर सकते हैं। कॉल टैब में जाकर शेड्यूल कॉल का विकल्प चुनें और सभी प्रतिभागियों को इनवाइट भेज दें, ताकि तय समय पर हर कोई आसानी से जुड़ सके।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता