ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बिहार के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, दो मासूमों की हालत गंभीर

Delhi Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के बांका जिले के एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। राजस्थान के बालाजी मंदिर...

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बिहार के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, दो मासूमों की हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Delhi Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के बालाजी मंदिर से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे बांका के एक परिवार की कार दिल्ली-मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हो गई. धुनेला गांव के पास सड़क किनारे खड़ी बस में तेज रफ्तार कार पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में बांका के भदरार गांव निवासी बमबम साह, उनकी पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए.


मृतकों की पहचान बमबम साह, उनकी पत्नी रूपा देवी और बेटी माही कुमारी के रूप में हुई है. वहीं, हादसे में 11 वर्षीय बेटा आयुष साह और एक वर्षीय बेटी सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों बच्चों को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.


खड़ी बस में पीछे से टकराई कार

जानकारी के अनुसार, बमबम साह बुधवार को अपने परिवार के साथ राजस्थान स्थित बालाजी मंदिर में दर्शन करने गए थे. दर्शन के बाद सभी कार से दिल्ली लौट रहे थे. इसी दौरान मुंबई-दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर धुनेला गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी एक बस से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई.


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. क्षतिग्रस्त कार और बस को क्रेन की मदद से अलग कराया गया, जिसके बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के भाई की शिकायत पर भोंडसी थाने में मामला दर्ज किया गया है.


बमबम साह पिछले करीब 20 वर्षों से दिल्ली के रजोखड़ी में रह रहे थे. वह एयरपोर्ट पर कैब चालक के रूप में काम करते थे. उनका परिवार बांका जिले के सदर थाना क्षेत्र के भदरार गांव का रहने वाला था. मंदिर में दर्शन के बाद परिवार के साथ घर लौटने के दौरान यह हादसा हो गया, जिसमें पूरा परिवार उजड़ गया.


हादसे की खबर मिलते ही बांका के भदरार गांव में मातम पसर गया. बमबम साह के पिता राजेंद्र साह का पिछले साल निधन हो गया था. गांव में उनकी वृद्ध और दिव्यांग मां लक्ष्मी देवी रहती हैं. बेटे, बहू और पोती की मौत की खबर मिलने के बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है.