ब्रेकिंग
Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग

6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती

मध्य प्रदेश के 6 साल के मेदांश रायकर ने लकी ड्रॉ में करीब 50 लाख रुपये की Toyota Fortuner SUV जीती। उनकी दादी किरण रायकर ने गरबा कार्यक्रम में 200 रुपये का कूपन खरीदा था, जिस पर मेदांश का नाम लिखा था। करीब एक साल बाद बच्चे के नाम पहला इनाम निकला।

मध्यप्रदेश न्यूज
घर में खुशी का माहौल
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कहते हैं किस्मत कब और कैसे बदल जाए, कोई नहीं जानता। मध्य प्रदेश में 6 साल के एक बच्चे के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। मेदांश रायकर नाम के इस बच्चे ने लकी ड्रॉ में करीब 50 लाख रुपये की Toyota Fortuner SUV जीत ली है। 


खास बात यह है कि इस लकी ड्रॉ के लिए उसकी दादी किरण रायकर ने महज 200 रुपये का कूपन खरीदा था। कूपन पर उन्होंने अपने पोते का नाम लिखा था। करीब एक साल बाद जब लकी ड्रॉ का नतीजा आया, तो पहला इनाम मेदांश के नाम निकला। इस जीत से पूरा परिवार खुशी से झूम उठा है।


मध्य प्रदेश के मेदांश रायकर की किस्मत एक लकी ड्रॉ ने बदल दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेदांश की दादी किरण रायकर ने अभापुर धाम में आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान 200 रुपये का कूपन खरीदा था। उन्होंने इस कूपन पर अपने 6 साल के पोते मेदांश का नाम लिखकर उसे लकी ड्रॉ में शामिल कर दिया।


उस वक्त परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि यह छोटा-सा कूपन इतनी बड़ी खुशखबरी लेकर आएगा। करीब एक साल बाद, 2026 में लकी ड्रॉ के विजेता का नाम घोषित किया गया। इसमें पहला इनाम मेदांश के नाम निकला। इनाम में परिवार को करीब 50 लाख रुपये कीमत की Toyota Fortuner SUV मिली।


दो साल से कार खरीदने का देख रहे थे सपना

मेदांश के परिवार के लिए यह इनाम बेहद खास है। परिवार पिछले करीब दो साल से कार खरीदने की योजना बना रहा था। ऐसे में लकी ड्रॉ के जरिए फॉर्च्यूनर मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई। इनाम की घोषणा के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में बच्चे का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। परिवार ने नई गाड़ी की पूजा भी की और इसके लिए प्रार्थना की।


इस तरह महज 200 रुपये के कूपन ने मेदांश के परिवार को करीब 50 लाख रुपये की SUV का मालिक बना दिया। अब यह अनोखी जीत इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती

टैग्स