ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

सीएम नीतीश का बड़ा बयान, बोले.. एक बार जरूर होनी चाहिए जातीय जनगणना

PATNA : बिहार में जातीय जनगणना का मुद्दा इन दिनों काफी चर्चे में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केंद्र सरकार से एक बार जातीय जनगणना जरूर करवाने की अपील की है. नीतीश ने कहा है कि

सीएम नीतीश का बड़ा बयान, बोले.. एक बार जरूर होनी चाहिए जातीय जनगणना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में जातीय जनगणना का मुद्दा इन दिनों काफी चर्चे में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी केंद्र सरकार से एक बार जातीय जनगणना जरूर करवाने की अपील की है. नीतीश ने कहा है कि जातीय जनगणना होने से जो पिछड़े तबके और गरीब गुरबा लोग हैं उन्हें भी कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.


सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जातीय जनगणना की मांग को लेकर बिहार विधानसभा से दो दफे प्रस्ताव पारित किया गया था. पहली बार साल 2019 में और दूसरी बार 27 फरवरी 2020 को विधानसभा में जब जातीय जनगणना की मांग को लेकर प्रस्ताव पेश किया गया. तो सभी दलों ने इसका समर्थन किया था. उन्होंने पार्लियामेंट में भी कई बार इस प्रस्ताव को भेजा लेकिन अबतक इस तरफ कोई पहल नहीं की गई है. नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार को एक बार इसपर विचार जरूर करना चाहिए. 


सीएम नीतीश ने बताया कि 2010 के बाद जातीय आधार पर जनगणना की गई थी. 2013 में उसे पब्लिश भी किया गया था लेकिन उसका कोई निष्कर्ष नहीं निकला था. नीतीश ने कहा कि एक बार जातीय जनगणना जरूर होनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि किस इलाके में किस जाति के लोग रहते हैं और SC/ST के अलावा जो गरीब गुरबा लोग हैं उन्हें भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.