ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

PATNA: खुशरूपुर में महिला की हत्या का खुलासा, प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को दिया गया था अंजाम

पटना के खुसरूपुर में प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवाद के कारण एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने SIT बनाकर जांच की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मनीष फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Bihar
हत्या का खुलासा
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:महिला की हत्या मामले पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खुसरूपुर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग के कारण एक महिला की हत्या हुई थी। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सनसनीखेज मामला उस समय उजागर हुआ जब खुसरूपुर थाना पुलिस को एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने की सूचना मिली थी।


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। शव की पहचान करने की कोशिश की गयी। लेकिन शव की हालत इतनी खराब थी कि तत्काल पहचान संभव नहीं हो सका। इसके बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की गहराई से जांच शुरू की।


जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसमें घटना स्थल पर टेंपो के टायर के निशान देख दर्जनों टेंपो चालकों से पूछताछ की गई । जिसके आधार पर दो लोगों को साला पंकज उर्फ बिल्ला और टेंपो चालक को गिरफ्तार किया गया।  दोनों ने पूछताछ में हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूला है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण का मुख्य आरोपी जीजा मनीष फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह पूर्व प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद में साले ने बहन को घर बसाने को कहा और घटना को मिलकर अंजाम दिया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। एक बार फिर पटना पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो,कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।


टैग्स