ब्रेकिंग
Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦बिहार के घूसखोर अधिकारी! BAS अफसर ने प्रति विद्यालय 700-700 रू रिश्वत मांगी...फॉरेंसिक लैब में आवाज की हुई पुष्टि, 11सालों बाद शुरू हुई कार्रवाई...✦छठ पर घर जाने वालों को बड़ी राहत, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी 77 स्पेशल बसें; किराये में मिलेगी भारी छूट✦Bihar Congress : छठ पर कांग्रेस की अनोखी पहल! सदाकत आश्रम में 12 साल से बांटी जा रही पूजा सामग्री, व्रतियों को मिला बड़ा सहारा✦Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी व्रतियों की भीड़, 1000 रुपये किलो पहुंचा अगस्त्य का फूल✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦बिहार के घूसखोर अधिकारी! BAS अफसर ने प्रति विद्यालय 700-700 रू रिश्वत मांगी...फॉरेंसिक लैब में आवाज की हुई पुष्टि, 11सालों बाद शुरू हुई कार्रवाई...✦छठ पर घर जाने वालों को बड़ी राहत, दिल्ली से बिहार के लिए चलेंगी 77 स्पेशल बसें; किराये में मिलेगी भारी छूट✦Bihar Congress : छठ पर कांग्रेस की अनोखी पहल! सदाकत आश्रम में 12 साल से बांटी जा रही पूजा सामग्री, व्रतियों को मिला बड़ा सहारा✦Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी व्रतियों की भीड़, 1000 रुपये किलो पहुंचा अगस्त्य का फूल

बिहार के घूसखोर अधिकारी! BAS अफसर ने प्रति विद्यालय 700-700 रू रिश्वत मांगी...फॉरेंसिक लैब में आवाज की हुई पुष्टि, 11सालों बाद शुरू हुई कार्रवाई...

प्रति विद्यालय 700 रुपये रिश्वत मांगने वाले तत्कालीन मधेपुरा DPO राजकुमार प्रसाद की आवाज की फॉरेंसिक जांच में पुष्टि हुई है। 11 साल बाद आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू, वर्तमान में बक्सर के जिला आपूर्ति पदाधिकारी हैं।

Bihar News, Bihar Administrative Service, Rajkumar Prasad, Madhepura DPO MDM, रिश्वतखोरी मामला, 700 रुपये रिश्वत, बिहार प्रशासनिक सेवा अधिकारी, फॉरेंसिक जांच, ऑडियो टेप जांच, विभागीय कार्यवाही, सामान्
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने प्रति विद्यालय 700-700 रू रिश्वत की मांग की. घूस मांगने का ऑडियो सामने आया. इसके बाद जांच शुरू हुई. जांच टीम ने आरोपी अधिकारी के ऑडियो की जांच की सिफारिश की. इसके बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला में भेजकर ऑडियो की जांच कराई गई, जिसमें पाया गया कि उक्त ऑडिय़ो बिप्रसे के अधिकारी राजकुमार प्रसाद की है. रिपोर्ट आने के बाद आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है. 


मधेपुरा के तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) राजकुमार प्रसाद पर 700 रू प्रति विद्यालय अवैध वसूली के आरोप लगे. इस मामले में शिक्षा विभाग द्वारा 23 दिसंबर 2015 को आरोप पत्र गठित कर सामान्य प्रशसान विभाग को उपलब्ध कराया गया. शिक्षा विभाग ने 1 दिसंबर 2026 को रिपोर्ट भेजा. जिसमें जिलाधिकारी मधेपुरा द्वारा एडीएम की अध्यक्षता में गठित त्रिस्तरीय कमेटी की जांच रिपोर्ट का जिक्र था. जांच रिपोर्ट में कहा गया कि, टीम की जांच में चार साधन सेवियों को दोषी पाते हुए सीडी में बातचीत की भूमिका में आरोपी अधिकारी राजकुमार प्रसाद की आवाज प्रतीत होती है. हालांकि जांच कमेटी ने राजकुमार प्रसाद की आवाज को फॉरेंसिक लैब में जांच कराने की सिफारिश की. इसके बाद न तो जिलाधिकारी मधेपुरा और न ही शिक्षा विभाग ने उक्त ऑडियो टेप की जांच कराई. 


इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 मार्च 2024 को विधि विज्ञान प्रयोगशाला से उक्त ऑडियो टेप की जांच कर रिपोर्ट देने का अनुरोध किया. सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र के आलोक में विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने आरोपी अधिकारी राजकुमार प्रसाद के ऑडियो की जांच की. 30 जुलाई 2026 को विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने रिपोर्ट दिया, जिसमें उल्लेख किया गया है कि उक्त ऑडियो में आरोपी अधिकारी राजकुमार प्रसाद की ही आवाज है. इस तरह से रिश्वत मांगने वाले उक्त ऑडियो की पुष्टि हो गई. 


सामान्य प्रशासन विभाग ने आरोपी अधिकारी से शो-कॉज पूछा. राजकुमार प्रसाद ने 26 सितंबर 2026 को जवाब दिया, जिसमें प्रखंड साधनसेवियों पर षडयंत्र रचने का आरोप लगाया. जवाब से असंतुष्ट होते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्णय लिया है. सरकार ने मुख्य जांच आयुक्त को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किय़ा है.


बता दें, 11 सालों बाद घूस मांगने वाले आरोपी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हुई है. तब तक आरोपी अधिकारी आराम से नौकरी करते रहे. प्रति विद्यालय 700 रू घूस मांगने वाले आरोपी अधिकारी राजकुमार प्रसाद वर्तमान में बक्सर जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित हैं.      


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता