ब्रेकिंग
पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये✦पटना के मोकामा में पुराने कुएं से दो नाबालिग लड़कों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका✦अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 20 दिन में तीसरा ईमेल, मुंबई के बैंकों को भी निशाना बनाने की चेतावनी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के स्वागत में बिहटा में बना आलीशान घर, होने वाली सास बोलीं- बहू नहीं, बेटी बनाकर रखूंगी✦Vande Bharat Sleeper Train: टिकट का प्रिंटआउट नहीं है तो भी कर सकेंगे सफर? मोबाइल बंद होने पर क्या दिखाना होगा, जानिए रेलवे का पूरा नियम✦अरविंद केजरीवाल और बेटी हर्षिता को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे 7 करोड़ रुपये

छठ पर्व में तस्करों पर शिकंजा, वाहन जांच के दौरान दो कार से 10 लाख की शराब जब्त; तीन स्मगलर अरेस्ट

छठ पर्व के मद्देनजर गोपालगंज में उत्पाद पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वाहन जांच के दौरान दो कारों से करीब 415 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर गोपालगंज में उत्पाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जिले के अलग-अलग इलाकों में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो कारों से करीब 415 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।




दरअसल, उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छठ पर्व के दौरान शराब की बड़ी खेप की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में मांझा थाना क्षेत्र में एक कार से करीब 341 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।




वहीं, दूसरी कार्रवाई बरौली थाना क्षेत्र के प्रेमनगर-बदरिया मार्ग पर की गई। यहां एक कार की सीट के अंदर बने विशेष स्थान से करीब 73 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इस तरह दोनों कार्रवाइयों में उत्पाद पुलिस ने दो कारों को जब्त करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कुल 415 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।




इस पूरे मामले में उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि छठ पर्व को लेकर शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता