ब्रेकिंग
Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला

चचेरी बहन की शादी को लेकर हुए विवाद में युवक पर तलवार से हमला, हत्या की वारदात से मचा हड़कंप

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में चचेरी बहन की शादी को लेकर हुए विवाद में 19 वर्षीय सुबोध कुमार की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र के मनी छपरा बहुआरा गांव में प्रेम-प्रसंग और शादी को लेकर उपजे विवाद में 19 वर्षीय युवक सुबोध कुमार की मौत हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान युवक पर तलवार से हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 




मृतक की पहचान फुलगेंड साह के पुत्र सुबोध कुमार के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, उसकी चचेरी बहन की शादी तय हुई थी। इसी बीच सामने के घर में रहने वाले संजय साह ने शादी तय हुए लड़के वालों को फोन कर धमकी दी कि यदि शादी हुई तो उनके लड़के को जान से मार दिया जाएगा। 




बताया गया कि लड़के वालों ने इस धमकी की जानकारी लड़की पक्ष को दी। इसके बाद सुबोध कुमार मामले की जानकारी लेने और संजय साह से बात करने पहुंचे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि संजय साह ने तलवार से सुबोध के हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।




इलाज के दौरान सुबोध ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई मुनील साह और चाचा विनोद साह ने घटना के संबंध में जानकारी दी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता