ब्रेकिंग
फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर

फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

Bihar Politics: RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य को सिर्फ वादे मिले, फायदा कुछ नहीं हुआ। वहीं NDA में सबकुछ ठीक नहीं होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में कभी भी कुछ भी संभव है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: NDA के अंदर चल रही राजनीतिक गतिविधियों और लगातार हो रही बैठकों को लेकर भी भाई वीरेंद्र ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर सबकुछ ठीक चल रहा है तो फिर बैठकों का दौर क्यों जारी है? बड़े-बड़े नेता बिहार आ रहे हैं और लगातार बैठकें हो रही हैं।




नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि वह दो बार हम लोगों के साथ आ चुके हैं। राजनीति संभावनाओं का खेल है और आगे क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार गौतम बुद्ध, सूफी संतों और महात्मा गांधी की धरती है। यहां की राजनीति में कभी भी कुछ भी संभव है। इसलिए अभी इंतजार कीजिए।




भाई वीरेंद्र ने एक और दिलचस्प टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बिहार में जिधर खीर होती है, उधर ही भीड़ पहुंच जाती है। उन्होंने दोहराया कि बिहार की राजनीति में कुछ भी हो सकता है। NDA के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है और आने वाले दिनों में क्या राजनीतिक समीकरण बनेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा। भाई वीरेंद्र ने साफ संकेत दिया कि बिहार की राजनीति में अभी कई संभावनाएं बाकी हैं। फिलहाल इंतजार कीजिए, क्योंकि राजनीति संभावनाओं का खेल है।




वहीं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ विधायक भाई वीरेंद्र ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे और उनके 13 साल के कार्यकाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रधानमंत्री कई बार बिहार आए, लेकिन राज्य को आखिर मिला क्या?




भाई वीरेंद्र ने तंज कसते हुए कहा, बिहार को घाटा मिला और वादा मिला। प्रधानमंत्री के आने पर जो पैसा खर्च होता है, उसका खामियाजा बिहार सरकार को भुगतना पड़ता है। फायदा होने वाला कुछ नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने बिहार को कुछ दिया ही नहीं। वह आते हैं, वादे करते हैं और चले जाते हैं।




उन्होंने कहा कि 13 साल के दौरान प्रधानमंत्री कई बार बिहार आए, लेकिन राज्य को क्या मिला, यह सभी जानते हैं। हर बार बिहार के लिए बड़े-बड़े पैकेज की घोषणाएं की जाती हैं, लेकिन धरातल पर बिहार को कुछ नहीं मिलता।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता