ब्रेकिंग
छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती✦भागलपुर: काली पूजा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लील डांस का वीडियो वायरल, मंच पर बैठे दिखे सबौर प्रमुख अभय कुमार✦सीएम सम्राट चौधरी से लेकर अनंत सिंह तक.. सियासत के दिग्गजों से क्यों मिल रहीं अक्षरा सिंह? सामने आई बड़ी वजह✦बिहार के 38 जिलों में 17 नवंबर से शुरू होगी ‘संकल्प संध्या’, कमजोर छात्र-छात्राओं को शिक्षा विभाग की सौगात

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, अचानक बेहोश होकर गिरे; दिल्ली AIIMS में भर्ती

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Jagdeep Dhankhar Health
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Jagdeep Dhankhar Health: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। मॉर्निंग वॉक के दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और कुछ मिनटों तक बेसुध रहे। घटना के बाद उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें पीसीआर वाहन से घर पहुंचाया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया है।




जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) की मेडिकल टीम और एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर संदीप सेठ मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों ने घर पर ही उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एंबुलेंस से तत्काल एम्स ले जाया गया।




न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जगदीप धनखड़ को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, एम्स प्रशासन की ओर से अभी तक उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।




यह पहली बार नहीं है जब पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ी है। इससे पहले 10 जनवरी को भी वह वॉशरूम में दो बार बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने जरूरी जांचों के साथ उनका एमआरआई (MRI) स्कैन भी किया था।




लगातार खराब होती सेहत और डॉक्टरों की चिकित्सकीय सलाह का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ ने भारत के 14वें उपराष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा था कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए वह संविधान के अनुच्छेद 67(ए) के तहत तत्काल प्रभाव से उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे रहे हैं।




अपने इस्तीफे में उन्होंने राष्ट्रपति के प्रति समर्थन और कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए आभार जताया था। इसके साथ ही प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के प्रति भी उन्होंने अपनी कृतज्ञता व्यक्त की थी। फिलहाल जगदीप धनखड़ का दिल्ली एम्स में इलाज जारी है। सभी की नजरें अस्पताल की ओर से जारी होने वाले आधिकारिक स्वास्थ्य अपडेट पर टिकी हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता