BJP Worker Arrested: बिहार के दरभंगा में 1.39 करोड़ रुपये की चांदी लूट के मामले में भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस मामले में भाजपा के पूर्व नगर कार्यकर्ता विशाल महासेठ उर्फ विक्की समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने साफ कहा है कि अपराधी चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. पार्टी भी अपने स्तर से कार्रवाई करेगी.
दरअसल, 7 नवंबर की रात दरभंगा के शोभन-एकमी रोड पर बदमाशों ने पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी की गाड़ी को रोककर लूटपाट की थी. हथियार के बल पर बदमाशों ने कारोबारी के पास मौजूद चांदी और नकदी लूट ली थी. इस दौरान कारोबारी के ड्राइवर को गोली भी मार दी गई थी. पुलिस के अनुसार, लूटी गई चांदी का वजन करीब 62 किलो 195 ग्राम था, जिसकी कीमत लगभग 1.39 करोड़ रुपये आंकी गई है.
भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता समेत पांच गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें विशाल महासेठ उर्फ विक्की भी शामिल है, जो पहले भाजपा का नगर कार्यकर्ता रह चुका है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 62 किलो से अधिक चांदी और करीब 5.94 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश दरभंगा के रामबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में रची गई थी. आरोपियों को सर्राफा कारोबारी के आने और उसकी गाड़ी में चांदी होने की जानकारी दी गई थी. इसी सूचना के आधार पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है.
संजय सरावगी बोले- पार्टी भी करेगी कार्रवाई
भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा की लूट की घटना में पार्टी का पूर्व नगर कार्यकर्ता शामिल था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि NDA सरकार में अपराध करने वाला व्यक्ति कितना भी रसूखदार क्यों न हो या किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
सरावगी ने कहा कि अपराधियों को किसी तरह का राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलेगा. पार्टी भी अपने स्तर से मामले को देखेगी और जरूरी कार्रवाई करेगी.
बिहार में 1.39 करोड़ की चांदी लूट में BJP का पूर्व कार्यकर्ता गिरफ्तार
बिहार के दरभंगा में 1.39 करोड़ रुपये की चांदी लूट के मामले में भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस मामले में भाजपा के पूर्व नगर कार्यकर्ता विशाल महासेठ उर्फ विक्की समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने साफ कहा है कि अपराधी चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. पार्टी भी अपने स्तर से कार्रवाई करेगी.
दरअसल, 7 नवंबर की रात दरभंगा के शोभन-एकमी रोड पर बदमाशों ने पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी की गाड़ी को रोककर लूटपाट की थी. हथियार के बल पर बदमाशों ने कारोबारी के पास मौजूद चांदी और नकदी लूट ली थी. इस दौरान कारोबारी के ड्राइवर को गोली भी मार दी गई थी. पुलिस के अनुसार, लूटी गई चांदी का वजन करीब 62 किलो 195 ग्राम था, जिसकी कीमत लगभग 1.39 करोड़ रुपये आंकी गई है.
भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता समेत पांच गिरफ्तार
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें विशाल महासेठ उर्फ विक्की भी शामिल है, जो पहले भाजपा का नगर कार्यकर्ता रह चुका है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 62 किलो से अधिक चांदी और करीब 5.94 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश दरभंगा के रामबाग स्थित एक रेस्टोरेंट में रची गई थी. आरोपियों को सर्राफा कारोबारी के आने और उसकी गाड़ी में चांदी होने की जानकारी दी गई थी. इसी सूचना के आधार पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है.
संजय सरावगी बोले- पार्टी भी करेगी कार्रवाई
भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा की लूट की घटना में पार्टी का पूर्व नगर कार्यकर्ता शामिल था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि NDA सरकार में अपराध करने वाला व्यक्ति कितना भी रसूखदार क्यों न हो या किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
सरावगी ने कहा कि अपराधियों को किसी तरह का राजनीतिक संरक्षण नहीं मिलेगा. पार्टी भी अपने स्तर से मामले को देखेगी और जरूरी कार्रवाई करेगी.
मृत्युंजय तिवारी ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
इस मामले को लेकर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी ने भी विपक्ष पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि राजद को इस मुद्दे पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है. तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर अपराधियों और माफियाओं से संबंध होने का आरोप लगाया.
उन्होंने कहा कि किसी नेता के साथ तस्वीर सामने आने भर से राजनीति नहीं करनी चाहिए. भाजपा में अगर कोई गलत काम करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है.
दरभंगा में हुई करोड़ों की चांदी लूट के मामले में भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के बाद अब यह मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है. वहीं, पुलिस की जांच में लूट की साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश जारी है.