ब्रेकिंग
Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट

बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली

बिहार के नालंदा स्थित पावापुरी जल मंदिर में भगवान महावीर के 2552वें निर्वाण महोत्सव पर निर्वाण लाडू की बोली 5 लाख 15 हजार रुपये तक पहुंची। बेंगलुरु के जैन श्रद्धालु मोहन भाई ने सबसे ऊंची बोली लगाकर पहला लाडू अर्पित करने का अवसर हासिल किया।

बिहार न्यूज
भगवान महावीर को चढ़ाया सबसे महंगा लड्डू
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

NALANDA: बिहार में एक लड्डू की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस लड्डू की कीमत 5 लाख 15 हजार रुपये है। यह कोई साधारण मिठाई नहीं, बल्कि जैन धर्म की आस्था और भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक से जुड़ा निर्वाण लड्डू है। जिसे भगवान महावीर के चरणों में सबसे पहले अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं के बीच बोली लगाई गई। इसमें बेंगलुरु के जैन श्रद्धालु मोहन भाई ने 5 लाख 15 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई।


दरअसल, बिहार के नालंदा जिले में स्थित भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी में 2552वां निर्वाण महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दीपावली के अवसर पर श्वेतांबर जैन समुदाय के श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध जल मंदिर में भगवान महावीर को निर्वाण लड्डू चढ़ाया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान महावीर के जयकारों और धार्मिक अनुष्ठानों से गूंज उठा। निर्वाण लड्डू चढ़ाने की परंपरा जैन धर्म में विशेष महत्व रखती है।


क्या है निर्वाण लड्डू की परंपरा?

जैन मान्यताओं के अनुसार, भगवान महावीर ने दीपावली के दिन ही पावापुरी में मोक्ष प्राप्त किया था। जिसका अर्थ जन्म-मरण के चक्र से पूरी तरह मुक्त हो जाना होता है। इसी स्मृति में हर साल दीपावली के मौके पर भगवान महावीर को निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाता है। इसे जैन श्रद्धालु श्रद्धा, समर्पण और भक्ति का प्रतीक मानते हैं।


पावापुरी में निर्वाण महोत्सव के दौरान सबसे पहले लड्डू अर्पित करने का अवसर पाने के लिए विशेष बोली लगाई जाती है। श्रद्धालु इसे भगवान के चरणों में अपनी आस्था और भक्ति समर्पित करने का सौभाग्य मानते हैं।


जानिये कौन हैं मोहन भाई? जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली

इस बार निर्वाण लड्डू की सबसे ऊंची बोली लगाने वाले बेंगलुरु के जैन श्रद्धालु मोहन भाई चर्चा में बने हुए हैं। मोहन भाई ने 5 लाख 15 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाई है, और भगवान महावीर को पहला निर्वाण लड्डू अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त किया है। उनकी इस बोली के बाद पावापुरी में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच इसकी चर्चा खूब हो रही है।


पावापुरी का जल मंदिर क्यों है खास?

नालंदा जिले में स्थित पावापुरी का जल मंदिर जैन धर्म के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। सफेद संगमरमर से बना यह खूबसूरत मंदिर कमल के फूलों से भरे विशाल तालाब के बीच स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए पानी के ऊपर बने पुल से होकर गुजरना पड़ता है।


मान्यता है कि इसी पवित्र स्थान पर भगवान महावीर का अंतिम संस्कार किया गया था। जैन परंपरा के अनुसार, उनके अंतिम संस्कार के बाद श्रद्धालु उनकी पवित्र राख और अवशेष पाने के लिए इतनी मिट्टी निकाल ले गए कि वहां विशाल जलाशय बन गया। बाद में इसी जलाशय के बीच जल मंदिर का निर्माण कराया गया। आज मंदिर में भगवान महावीर की चरण पादुका स्थापित है।


इस तरह पावापुरी का निर्वाण महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जैन धर्म की आस्था, परंपरा और भगवान महावीर के अहिंसा एवं मोक्ष के संदेश को याद करने का विशेष अवसर भी है।

टैग्स