ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦आग की लपटों से दहला इलाका! पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦BIHAR NEWS : दूध पीने वालों को महंगाई का बड़ा झटका! मदर डेयरी ने 4 रुपये तक बढ़ाए दाम, 12 नवंबर से जानिए फुल क्रीम और टोंड मिल्क का नया रेट...✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦आग की लपटों से दहला इलाका! पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार

भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों के परिवार के बीच जमकर मारपीट; वीडियो वायरल

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र के बनौली गांव में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों और उनके परिवार के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे है

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुंगेर में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों और उनके परिवार के सदस्यों के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।




दरअसल, जब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की पड़ताल की गई, तो पता चला कि यह वीडियो मुंगेर जिले के गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों, लक्ष्मी यादव और उनके बड़े भाई उपेन्द्र यादव के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।




इसी जमीन विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। वायरल वीडियो में दोनों भाइयों के साथ-साथ उनके बेटे भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होती दिखाई दे रही है। 




घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल दोनों पक्षों के द्वारा गंगटा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने जॉच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्ट- इम्तियाज खान, मुंगेर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता