ब्रेकिंग
टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦आग की लपटों से दहला इलाका! पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट✦आग की लपटों से दहला इलाका! पावर सबस्टेशन में भीषण आग, 50 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार✦Railway News : विक्रमशिला एक्सप्रेस में टिकट नहीं मिला तो जानिए रेलवे का नया इंतजाम! भागलपुर से दिल्ली के लिए खुली स्पेशल ट्रेन, बिना रिजर्वेशन सफर का मौका✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल

टीचर्स की सैलरी और वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान पर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, TRE-4 पर भी दिया अपडेट

Bihar Teacher Salary: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सरकारी शिक्षकों के वेतन, वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान और TRE-4 परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Bihar Teacher Salary
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher Salary: दीपावली बीत गई और छठ महापर्व में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं लेकिन बिहार के शिक्षकों को अभी तक सैलरी नहीं मिल सकी है। विपक्ष का दावा है कि सरकार का खजाना खाली हो चुका है। विपक्ष के दावे पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जवाब दिया है।




बिहार के शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने सरकारी शिक्षकों के वेतन भुगतान, वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान और TRE-4 परीक्षा को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शिक्षकों को भुगतान के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है और जल्द ही सभी के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे।




दरअसल, दिवाली जैसे बड़े पर्व के दौरान भी सरकारी शिक्षकों के खाते में वेतन नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी देखने को मिली थी। इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी सरकार से सवाल पूछे थे। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि कल तक सभी सरकारी शिक्षकों के वेतन की राशि DBT के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेज दी गई है।




उन्होंने कहा कि आज छुट्टी का दिन होने के बावजूद सरकारी खजाने खुले हैं। जिन शिक्षकों के खातों में अभी तक वेतन की राशि नहीं पहुंची है, उनके खाते में आज से कल तक पैसे चले जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से वेतन भुगतान की प्रक्रिया जारी है।




वहीं वित्त रहित शिक्षकों के अनुदान को लेकर भी मिथलेश तिवारी ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षक निश्चिंत रहें। सरकार अपनी जिम्मेदारी समझती है और एक सप्ताह के भीतर सभी संबंधित शिक्षकों के बैंक खातों में अनुदान की राशि भेज दी जाएगी। वहीं, TRE-4 परीक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी निश्चिंत रहें, यह परीक्षा भी जल्द आयोजित की जाएगी। हालांकि, उन्होंने परीक्षा की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई।

रिपोर्ट- साहिल कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता