ब्रेकिंग
BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦Anant Singh : अनंत सिंह के होने वाले समधी क्यों हुए उन पर फिदा? बोले- जिंदगी में ऐसा हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा, शिवांगी की शादी से पहले खोले कई राज✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?

BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत

Maithili Thakur Father Controversy: बिहार की अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर दरभंगा के पोखरभिंडा पंचायत में सरकारी सड़क, ग्राम देवता के स्थल, नाले और निजी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगा है।

Maithili Thakur Father Controversy
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Maithili Thakur Father Controversy: बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर विवादों में घिर गए हैं। दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड स्थित पोखरभिंडा पंचायत के ग्रामीणों ने उन पर सरकारी और निजी जमीन पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर इलाके में विवाद गहराता जा रहा है।




ग्रामीणों का आरोप है कि रमेश ठाकुर ने ग्राम देवता के स्थल, सरकारी सड़क, नाले और निजी रैयती जमीन पर कब्जा किया है। इसके अलावा, शिकायत में बाउंड्री वॉल बनाने, सार्वजनिक रास्ते को बाधित करने और तालाब के नाले को मिट्टी से भरने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।




इस मामले में ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी (CO) को लिखित आवेदन देकर जमीन की मापी कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन से जुड़े विवाद का उचित समाधान किया जाना चाहिए, ताकि सार्वजनिक रास्ते और अन्य सुविधाएं प्रभावित न हों।




वहीं, मामले पर अंचल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि विवाद से जुड़े दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने और मामले की जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की जांच और जनता दरबार में होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं। रमेश ठाकुर पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता