ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

विवाद के बीच बाबा बागेश्वर के दरबार पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, एक्स पर शेयर की तस्वीरें

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। शिक्षा मंत्री की बाबा बागेश्वर के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और बाबा बागेश्वर धाम सरकार के नाम से चर्चित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में भगवान श्रीकृष्ण को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था। इस विवाद के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे, जहां उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।




इस मुलाकात की तस्वीरें खुद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर साझा की हैं। तस्वीरों में शिक्षा मंत्री जमीन पर बैठकर बाबा बागेश्वर के सामने नतमस्तक होते और उनसे आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।




तस्वीरें साझा करते हुए मिथिलेश तिवारी ने लिखा, "आज खजुराहो (मध्य प्रदेश) की पावन धरा पर पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज (श्री बागेश्वर धाम सरकार) के दर्शन कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में नमन करते हुए बिहार की सुख-समृद्धि, उन्नति और प्रत्येक प्रदेशवासी एवं देशवासी के मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा।"




गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हाल ही में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को लेकर की गई अपनी टिप्पणी के कारण विवादों में आ गए थे। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में आयोजित रामकथा के दौरान उन्होंने दोनों भगवानों के स्वरूप की तुलना करते हुए कहा था कि श्रीराम सीधे हैं, जबकि भगवान श्रीकृष्ण तीन जगह से टेढ़े होकर खड़े होते हैं।




इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की त्रिभंग मुद्रा, बांसुरी और वृंदावन का जिक्र करते हुए अयोध्या और वृंदावन की भी तुलना की थी। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मथुरा-वृंदावन के कई संतों और कृष्ण भक्तों ने आपत्ति जताई थी।




विवाद बढ़ने के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए माफी मांगी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनका उद्देश्य भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण के बीच किसी तरह का अंतर बताना या किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं था।




उन्होंने कहा था कि उनकी टिप्पणी भक्ति परंपरा और ब्रज की प्रेमपूर्ण अभिव्यक्ति के संदर्भ में थी। भगवान राम और कृष्ण एक ही परम सत्ता के स्वरूप हैं। भावावेश में कही गई बात से यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह इसके लिए विनम्रतापूर्वक क्षमा मांगते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता