ब्रेकिंग
‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Bihar News : PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा ऐलान! 21 नवंबर को खुलेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, जानिए क्या बदलेगा?✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान✦Bihar News : PM मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा ऐलान! 21 नवंबर को खुलेगा कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल, जानिए क्या बदलेगा?✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान

‘दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा’, आरा में दो सगे भाइयों की हत्या पर बोले सीएम सम्राट चौधरी; मुआवजे का किया एलान

बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में दीपावली की रात छठ पूजा का गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों को कुचलकर मार डाला। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: बिहार के भोजपुर जिले में दीपावली की देर रात खूनी वारदात सामने आई है। छठ पूजा का गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गाड़ी से कुचलकर मार डाला, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संज्ञान लिया है। 




मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घटना के दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और सभी घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है।




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहिया थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव में आपसी विवाद के बाद तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत और कई लोगों का घायल होना बेहद दुखद है।




सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। उन्होंने दोनों मृतकों के निकटतम परिजनों को अनुग्रह अनुदान के रूप में चार-चार लाख रुपये देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों का समुचित इलाज कराने और घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वारदात के जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।




जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात रामडीहरा गांव स्थित सूर्य मंदिर के पास कुछ लोग पूजा करने के बाद छठ पूजा के गीत बजा रहे थे। इसी दौरान शराब के नशे में स्कॉर्पियो सवार करीब 10 लोग वहां पहुंचे और गाना बंद करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद स्कॉर्पियो सवार बदमाश गाड़ी लेकर कुछ दूर गए और फिर तेज रफ्तार में वापस लौटकर वहां मौजूद लोगों को कुचल दिया।




इस घटना में रामडीहरा गांव निवासी रामनरेश यादव के दो बेटों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय दिनेश यादव और 50 वर्षीय कमलेश यादव के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे।स्कॉर्पियो से कुचलने की इस घटना में दिनेश और कमलेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में राजेश कुमार, रितु कुमार, कृष्णा कुमार और रमेश यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया।




मृतक दिनेश यादव के बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके पिता और चाचा की जानबूझकर हत्या की गई है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्कॉर्पियो सवार आरोपी वाहन लेकर फरार हो चुके थे।




दो लोगों की मौत और छह लोगों के घायल होने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता