ब्रेकिंग
125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦47 साल में पहली बार CRPF के लिए ऐतिहासिक साल! 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान एक भी जवान शहीद नहीं, PM मोदी ने किया सलाम✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी

125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

Free Electricity Scheme Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बिहार में 1 दिसंबर से विशेष अभियान शुरू होगा। 125 यूनिट मुफ्त बिजली लेने वाले उपभोक्ताओं को स्वेच्छा से यह सुविधा छोड़ने का विकल्प मिलेगा।

Free Electricity Scheme Bihar
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Free Electricity Scheme Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार 1 दिसंबर से विशेष अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत 125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे उपभोक्ता अपनी स्वेच्छा से इस सुविधा को छोड़ सकेंगे।




मुख्यमंत्री ने दीपावली के मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से विशेष अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की दलित, महादलित, पिछड़ा और अति पिछड़ा बस्तियों में जाकर लोगों के साथ दीपावली मनाएं। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वह स्वयं भी इसी उद्देश्य से लोगों के बीच पहुंचे हैं।




उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की जो राह दिखाई थी, वर्तमान सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ रही है।




मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जवानों के साथ दीपावली मना रहे हैं। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहा बस्तर आज नक्सलवाद से मुक्ति की दिशा में बड़ी उपलब्धि का प्रतीक बन रहा है।




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी कामना है कि बिहार समृद्धि और विकास के रास्ते पर और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा, बिहार समृद्धि के रास्ते पर और मजबूती के साथ खड़ा हो, मैं इसकी कामना करता हूं।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता