ब्रेकिंग
खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...

खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल

Road Accident: झारखंड के हजारीबाग स्थित दनुआ घाटी में जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। अंतिम संस्कार के लिए बनारस जा रही सवारी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी।

Road Accident
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में दीपावली के अगले दिन सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी के महानेटांड कट के पास सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक करीब तीन घंटे तक चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।




जानकारी के अनुसार, बगोदर प्रखंड के अटका गांव से करीब डेढ़ दर्जन लोग एक सवारी गाड़ी में सवार होकर शव का अंतिम संस्कार करने के लिए बनारस जा रहे थे। इसी दौरान दनुआ घाटी के महानेटांड कट के पास सवारी गाड़ी के ऊपर रखा शव अचानक हिलने लगा और उसे बांधने वाली रस्सी ढीली हो गई।




इसके बाद वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर यात्री रस्सी ठीक करने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने सवारी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।




हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इसी बीच पीछे से आ रहा कोयला लदा एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त सवारी गाड़ी से टकरा गया और सड़क किनारे घाटी में पलट गया। इससे घटनास्थल पर स्थिति और भयावह हो गई।




दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण तुरंत राहत और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज कुमार और नितिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।




घायलों को चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। सीमित चिकित्सकीय संसाधनों के कारण घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया।




घायलों की संख्या अधिक होने के कारण एंबुलेंस की कमी भी बड़ी समस्या बन गई। राहत एवं बचाव कार्य में आपदा मित्रों और 108 एंबुलेंस की मदद ली गई, लेकिन पर्याप्त वाहन उपलब्ध नहीं होने से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में परेशानी हुई। करीब तीन घंटे तक अस्पताल परिसर में परिजनों की चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।




इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर दनुआ घाटी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की कमी को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। फिलहाल हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता