ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

तुषार कपूर को धमकी देकर मांगे 5 करोड़, लॉरेंस गैंग का नाम लेकर डराने की कोशिश

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर से कथित तौर पर लॉरेंस गैंग के नाम पर ₹5 करोड़ की फिरौती मांगी गई। हैरी बॉक्सर के नाम से आए धमकी भरे कॉल की ऑडियो जांच में आवाज का मिलान नहीं हुआ। मुंबई पुलिस अब फर्जी कॉल करने वाले की तलाश कर रही है।

महाराष्ट्र न्यूज
जांच में आवाज निकली फर्जी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK: बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर हैरी बॉक्सर से जुड़ा बताया था। हालांकि, मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में धमकी भरे कॉल की आवाज हैरी बॉक्सर के ऑडियो सैंपल से मेल नहीं खाई। पुलिस को आशंका है कि किसी ने गैंग का नाम लेकर तुषार कपूर को डराने की कोशिश की है।


 तुषार कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र और फिल्म प्रोड्यूसर शोभा कपूर के बेटे हैं। उनकी बहन एकता कपूर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर हैं। बताया जा रहा है कि फोन करने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर से जुड़ा बताया और तुषार कपूर से 5 करोड़ रुपए की मांग की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुषार कपूर ने इस धमकी की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद मामले की जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।


क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की। पुलिस ने इस आवाज का मिलान हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से कराया। जांच में दोनों आवाजों के बीच कोई समानता नहीं मिली। 


पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आवाज का मिलान नहीं होने से आशंका है कि किसी ने लॉरेंस गैंग का नाम इस्तेमाल कर तुषार कपूर को डराने और उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है, जिसने धमकी भरा कॉल या ऑडियो भेजा था।


हैरी बॉक्सर पर कई फिल्मी हस्तियों को धमकाने का आरोप

दरअसल, लॉरेंस गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर पर बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों को धमकी देने के आरोप लग चुके हैं। इनमें अभिनेता रणवीर सिंह का नाम भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरी बॉक्सर ने रणवीर सिंह के मैनेजर को वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं देने पर रणवीर सिंह और उनके स्टाफ को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।


इसके अलावा, फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के पीछे भी हैरी बॉक्सर और लॉरेंस गैंग का नाम सामने आया था। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर एक वॉइस नोट के जरिए ली गई थी। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को भी धमकी मिलने का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित ऑडियो में सलमान खान से उनकी नजदीकियों का जिक्र करते हुए दिल्ली स्थित उनके एक जिम पर फायरिंग करवाने की बात कही गई थी। साथ ही उन्हें आगे के लिए चेतावनी भी दी गई थी। वहीं, कॉमेडियन कपिल शर्मा भी गैंग के निशाने पर रह चुके हैं। कनाडा में उनके कैफे पर फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं।