ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपनी बीमार मां के पास बैठकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं। मां के लिए उनका भावुक संदेश भी लोगों का दिल छू रहा है।

झारखंड न्यूज
मां के लिए अर्जुन मुंडा का भावुक संदेश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अपनी बीमार मां के पास बैठकर बांसुरी बजाते वो नजर आ रहे हैं। मां के साथ बिताए इन खास पलों को साझा करते हुए अर्जुन मुंडा ने उन्हें अपने जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद बताया है। उन्होंने कहा कि मां का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत, संबल और प्रेरणा है।


कहते हैं कि मां के पास बैठने के लिए किसी खास वजह की जरूरत नहीं होती। कभी उनका हाल जानने के लिए, कभी उनसे बातें करने के लिए और कभी सिर्फ उनके साथ कुछ पल बिताने के लिए ही बच्चे उनके पास चले जाते हैं। कई बार भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। ऐसे में संगीत दिल की बात कहने का जरिया बन जाता है।


अर्जुन मुंडा का सामने आया यह वीडियो भी कुछ ऐसा ही भावुक पल दिखाता है। वीडियो में वह अपनी बीमार मां के पास बैठे नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वह बांसुरी उठाते हैं और उसकी मधुर धुन बजाने लगते हैं। न कोई मंच है, न माइक और न ही कोई खास आयोजन।


मां के लिए अर्जुन मुंडा का भावुक संदेश

अर्जुन मुंडा ने इस वीडियो के साथ अपनी मां के लिए एक भावुक संदेश भी साझा किया है। उन्होंने मां को अपने जीवन का सबसे अनमोल आशीर्वाद बताते हुए लिखा कि उनका प्यार ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत, संबल और प्रेरणा है।


अर्जुन मुंडा का पोस्ट मां-बेटे के उस रिश्ते की झलक दिखाती है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। जिंदगी में इंसान चाहे कितनी भी उपलब्धियां हासिल कर ले, लेकिन मां के सामने वह हमेशा बच्चा ही रहता है।


राजनीति से अलग दिखा अर्जुन मुंडा का अंदाज

अर्जुन मुंडा की पहचान झारखंड की राजनीति के बड़े चेहरों में होती है। वह झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और केन्द्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अर्जुन मुंडा की गिनती बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में होती है।


आमतौर पर अर्जुन मुंडा को राजनीतिक कार्यक्रमों, जनसभाओं और सार्वजनिक मंचों पर देखा जाता है। लेकिन इस वीडियो में उनकी एक अलग ही छवि सामने आई है। यहां वह किसी राजनीतिक भूमिका में नहीं, बल्कि अपनी मां के पास बैठकर बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं।


सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा

अर्जुन मुंडा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। यूजर्स मां-बेटे के इस भावुक पल की सराहना कर रहे हैं। बांसुरी की धुन और मां के पास बैठकर उनके साथ वक्त बिताने का यह अंदाज लोगों को भावुक कर रहा है।