ब्रेकिंग
Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦पटना के LNJP हॉस्पिटल के 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई शुरू, मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक भेजने और जांच-दवा बाहर से लिखने का आरोप ✦बर्थडे सेलिब्रेट करने हजारीबाग गए थे बिहार के पांच दोस्त, नहाने के दौरान तिलैया डैम में डूबने से दो की मौत

देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

देर से पहुंचे अधिकारियों-कर्मचारियों को विधायक ने माला पहनाकर व्यंग्यात्मक स्वागत किया और समय पर दफ्तर आने की हिदायत दी। SIR कार्य में देरी की शिकायतों के बाद विधायक ने कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

झारखंड न्यूज
मेन गेट पर बैठकर विधायक ने किया इंतजार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के पोटका में सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी को लेकर JMM विधायक संजीव सरदार ने अनोखे अंदाज में नाराजगी जताई। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इस पर विधायक खुद मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए और कर्मचारियों के आने का इंतजार करने लगे।


मेन गेट पर बैठकर किया इंतजार

मिली जानकारी के मुताबिक, विधायक संजीव सरदार सुबह करीब 10:10 बजे पोटका प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। उस समय अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इसके बाद विधायक कार्यालय के अंदर जाने के बजाय मुख्य द्वार पर ही बैठ गए।


करीब 10:25 बजे अंचलाधिकारी निकिता बाला कार्यालय पहुंचीं और विधायक से अंदर बैठने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। विधायक करीब 11:30 बजे तक मुख्य द्वार पर बैठे रहे और कर्मचारियों के पहुंचने के समय पर नजर रखते रहे।


देर से पहुंचे कर्मचारियों को पहनाई माला

निरीक्षण के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मनीषा कुमारी, श्रम पदाधिकारी धीरज कुमार, मनरेगा बीपीओ गुरुचरण महतो, क्लर्क अब्दुल रहमान, कार्तिक दास, लेडी सुपरवाइजर समेत कई कर्मचारी देर से कार्यालय पहुंचे। विधायक ने उन्हें समय पर दफ्तर आने की हिदायत दी।


वहीं, देर से पहुंचे कुछ पुरुष अधिकारियों और कर्मचारियों को विधायक ने माला पहनाकर व्यंग्यात्मक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘आप लेट आकर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। सरकार का नाम रोशन कर रहे हैं। इसलिए तो आपको यहां रखा गया है।’


SIR के काम में देरी की मिली थी शिकायत

विधायक संजीव सरदार ने बताया कि इन दिनों मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का काम चल रहा है। उनके अनुसार, पोटका में 20 हजार से अधिक मतदाता विसंगति सूची में हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने दस्तावेज दुरुस्त कराने के लिए प्रखंड मुख्यालय पहुंच रहे हैं।


विधायक ने कहा कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मतदाता सूची से जुड़े काम धीमी गति से हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन्हीं शिकायतों के बाद उन्होंने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।


कार्रवाई की दी चेतावनी

विधायक ने कहा कि दूर-दराज के गांवों से लोग अपना काम छोड़कर सरकारी कार्यालय पहुंचते हैं। ऐसे में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर मौजूद नहीं रहने से लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


विधायक के मुताबिक, देर से पहुंचने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की शिकायत वरीय अधिकारियों से की गई है और संबंधित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने सभी को समय पर कार्यालय पहुंचने और जनता से जुड़े काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।