ब्रेकिंग
दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦बिहार: 5.15 लाख रुपये में बिका एक लड्डू, जानिए कौन हैं मोहन भाई जिन्होंने लगाई सबसे ऊंची बोली

दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से

विधायक एक दलित ग्रामीण के कंधे पर बैठकर धुरिया नदी पार कर रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ने से दोनों पानी में गिर पड़े। घटना के बाद पुल निर्माण की मांग और विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

बिहार न्यूज
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: झारखंड के पलामू से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो कई सवाल खड़ा कर रहा है। वायरल वीडियो में बिश्रामपुर के RJD विधायक नरेश प्रसाद सिंह एक दलित ग्रामीण के कंधे पर बैठकर नदी पार करते नजर आ रहे हैं। लेकिन नदी के बीच पहुंचते ही संतुलन बिगड़ गया और विधायक समेत उन्हें कंधे पर उठाने वाला ग्रामीण पानी में गिर पड़ा। 


गनीमत रही कि नदी में पानी कम था, जिससे दोनों को गंभीर चोट नहीं आई। इस घटना के बाद विधायक की कार्यशैली और इलाके में पुल नहीं होने का मुद्दा चर्चा में आ गया है।


 धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे RJD विधायक

दरअसल, मामला पलामू जिले के बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र की घासीदाग पंचायत का है। जहां आरजेडी विधायक नरेश प्रसाद सिंह एक धार्मिक समारोह में शामिल होने के लिए गांव में पहुंचे थे। गांव तक पहुंचने के रास्ते में धुरिया नदी पड़ती है। नदी में पानी होने के कारण विधायक ने पैदल नदी पार करने के बजाय एक दलित ग्रामीण के कंधे पर बैठकर नदी पार करने का फैसला लिया लेकिन जैसे ही ग्रामीण विधायक को लेकर नदी के बीच पहुंचा, उसका संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद विधायक और उन्हें कंधे पर उठाने वाला ग्रामीण दोनों पानी में गिर पड़े। हालांकि, नदी में पानी घुटने तक ही था, इसलिए दोनों की जान बच गई। 


वर्षों से पुल निर्माण की मांग कर रहे ग्रामीण

इस घटना ने घासीदाग पंचायत में पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दिनों में पंचायत का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाता है। चारों तरफ नदियों से घिरे इस इलाके के लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

मुखिया ने विधायक पर उठाए सवाल

इस घटना पर घासीदाग पंचायत की मुखिया अंजू देवी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एक दलित व्यक्ति के कंधे पर बैठकर नदी पार करना विधायक की सामंती मानसिकता को दर्शाता है। उनका कहना है कि लंबे समय से ग्रामीण पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए ग्रामीण आंदोलन भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या पर किसी नेता ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस घटना के बाद विधायक को ग्रामीणों की इस परेशानियों का अहसास होगा।


फिलहाल, RJD विधायक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। दलित के कंधे पर चढ़कर नदी पार करने वाले राजद विधायक नरेश प्रसाद सिंह चर्चा में बने हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोग पूछ रहे हैं आखिर कब तक यहां के ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो पाएगा।