ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा

बिहार के गया में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के दो सरकारी अमीन अभिषेक कुमार और दीपू कुमार को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा।

बिहार न्यूज
गया में निगरानी की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYAJEE: गया में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने सदर अंचल में तैनात दो सरकारी अमीन को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार और दीपू कुमार के रूप में हुई है। दोनों को गया एपीआर के पास से पकड़ा गया।


निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम अहमद ने बताया कि शिकायतकर्ता रोहित कुमार ने विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि सदर अंचल में कार्यरत दोनों अमीन किसी काम के बदले उनसे 7 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।


शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने पहले मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम ने जाल बिछाया। योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई के दौरान जैसे ही दोनों अमीन ने शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपये लिए, पहले से घात लगाए निगरानी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गया है। इस कार्रवाई से सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी करने वालों के बीच हड़कंप मच गया है।

टैग्स