ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होगी। शादी के लिए नदवां गांव में 10 बीघे में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। मेहमानों के स्वागत में विदेश से फूल मंगाए जाएंगे। सोनू सूद, पवन सिंह और उदित नारायण समेत कई कलाकारों को न्योता..

बिहार न्यूज
कमांडेंट के बेटे से होगी शिवांगी की शादी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK:मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होने वाली है। शादी के भव्य आयोजन को लेकर नदवां गांव में जोर-शोर से तैयारी शुरू हो गई हैं। करीब 10 बीघे में भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। मेहमानों के स्वागत के लिए विदेश से फूल मंगवाए जाए रहे हैं। वहीं, शादी समारोह को यादगार बनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, फेमस सिंगर उदित नारायण, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह सहित कई कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।


शादी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को अनंत सिंह खुद नदवां गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और घुड़सवारी प्रतियोगिता की तैयारियों की भी जानकारी ली। अपने समर्थकों और ग्रामीणों के साथ बैठकर बातचीत की और शादी को यादगार बनाने की बात कही।  


बताया जाता है कि शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के मनोरंजन के लिए हॉर्स राइडिंग (घुड़सवारी प्रतियोगिता) का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए दूसरे राज्यों से घुड़सवारों को बुलाया गया है। घुड़सवारी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले को थार गाड़ी, दूसरे स्थान पर रहने वाले को बाइक और तीसरे स्थान के विजेता को स्कूटी इनाम में दिया जाएगा।


वहीं, मेहमानों के स्वागत के लिए विदेश से विशेष तरह के फूल मंगवाए गये हैं। शादी समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसमें कई नामी कलाकारों के शामिल होने की संभावना है। बताया जाता है कि उदित नारायण, सोनू सूद, पवन सिंह, गुंजन सिंह समेत कई कलाकारों को शादी में शामिल होने का न्योता भेजा गया है। अनंत सिंह की बिटिया की शादी के लिए नदवां में 10 बीघे जमीन पर पंडाल बनाया जा रहा है, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मऊ से कारीगरों और मजदूरों को बुलाया गया है। 


कमांडेंट के बेटे से होगी शिवांगी की शादी

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी कमांडेंट रणविजय सिंह के बेटे ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से तय हुई है। बताया जा रहा है कि ऋषिकेश पिछले 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं। उन्होंने अटलांटा की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है।


शादी से पहले 20 नवंबर को तिलक और फलदान का कार्यक्रम होगा। वहीं, 25 नवंबर को शिवांगी की शादी के साथ अनंत सिंह के छोटे बेटे अभिनव का उपनयन संस्कार यानी जनेऊ भी आयोजित किया जाएगा।


अनंत सिंह के पांच बच्चे, बड़ी बेटी की शादी लखीसराय में हुई

अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी के पांच बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां राजनंदनी सिंह और शिवांगी सिंह एवं तीन बेटे अंकित, अभिषेक और अभिनव हैं। बड़ी बेटी राजनंदनी की शादी लखीसराय जिले के प्रतापपुर निवासी कुमार पुनीत से हुई है। बड़ा दामाद पुनीत केंद्रीय सेवा में अधिकारी हैं।

टैग्स