ब्रेकिंग
21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

कोयला चुनने गई थीं महिलाएं, अचानक धंस गया पहाड़ जैसा स्टॉक; 3 की दर्दनाक मौत

झारखंड के बोकारो स्थित कथारा कोलियरी के 5 नंबर स्टॉक यार्ड में कोयला चुनने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोयले का स्टॉक धंसने से तीन महिलाओं की दबकर मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए।

झारखंड न्यूज
कोयला चुनने के दौरान धंस गया स्टॉक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:झारखंड के बोकारो जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बेरमो कोयलांचल के कथारा कोलियरी में कोयले का स्टॉक अचानक धंसने से एक साथ 3 महिलाओं की दबकर मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गये। घटना उस वक्त कि है जब कोयला चुनने के लिए स्थानीय ग्रामीण स्टॉक यार्ड पहुंचे थे। तभी अचानक कोयले का स्टॉक धंसने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


कोयला चुनने के दौरान धंस गया स्टॉक

जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार सुबह सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र की कथारा कोलियरी के 5 नंबर स्टॉक यार्ड में हुई। आसपास की बस्ती के कुछ ग्रामीण वहां कोयला चुन रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर जमा कोयले का बड़ा हिस्सा धंस गया और वहां मौजूद महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में बांध बस्ती की रहने वाली कौशल्या देवी, पुष्पा देवी और सोहरी देवी की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए।


अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों और दबे हुए लोगों को बाहर निकालकर सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, जांच के दौरान डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सीसीएल प्रबंधन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, तेनुघाट भेजने की तैयारी की जा रही थी।


जान जोखिम में डालकर कोयला चुनते हैं ग्रामीण

बताया जाता है कि बेरमो कोयलांचल में कोलियरियों के आसपास रहने वाले कई परिवार जलावन और आजीविका के लिए कोयला चुनने का काम करते हैं। ग्रामीण चालू और बंद कोलियरियों के अलावा रेलवे रैक से भी कोयला इकट्ठा करते हैं। कुछ लोग इसका इस्तेमाल घरेलू ईंधन के रूप में करते हैं, जबकि कुछ इसे बेचकर परिवार का खर्च चलाते हैं।


सीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ और पुलिस-प्रशासन की सख्ती के दौरान यह गतिविधि बंद रहती है, लेकिन कार्रवाई कम होते ही ग्रामीण दोबारा कोयला चुनने पहुंच जाते हैं। इसी दौरान कई बार दुर्घटनाएं भी होती हैं।


फिलहाल इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत के बाद इलाके में मातम पसरा है। घटना ने एक बार फिर कोयला स्टॉक यार्ड में सुरक्षा व्यवस्था और ग्रामीणों की जान जोखिम में डालकर कोयला चुनने की मजबूरी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टैग्स