ब्रेकिंग
21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में पांच हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की। बदमाश करीब 10 लाख रुपये नकद और लगभग 4 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की..

झारखंड न्यूज
बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं होने पर उठ रहे सवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के गिरिडीह जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। राजधनवार के गांधी चौक स्थित यूको बैंक में पांच नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने धावा बोला। अपराधियों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों को हथियार के बल पर बंधक बनाया और करीब 18 मिनट तक लूटपाट की। इस दौरान कैश काउंटर से 10 लाख रुपये नकद और लॉकर में रखे करीब 4 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। वारदात के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।


बैंक में घुसते ही हथियार के बल पर बनाया बंधक

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पांच नकाबपोश अपराधी रिवॉल्वर लेकर बैंक में दाखिल हुए। उस वक्त बैंक में चार कर्मचारी और तीन ग्राहक मौजूद थे। अपराधियों ने सभी सात लोगों को हथियार के बल पर अपने कब्जे में ले लिया।


इसके बाद बदमाशों ने बैंककर्मियों और ग्राहकों के मुंह पर सेलोटेप चिपका दिया और उनके हाथ बांध दिए, ताकि कोई शोर न मचा सके और न ही मदद के लिए किसी को बुला सके। इसके बाद अपराधियों ने कैश काउंटर से करीब 10 लाख रुपये निकाले और लॉकर में रखे सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।


बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं होने पर उठ रहे सवाल

गांधी चौक जैसे व्यस्त इलाके में स्थित बैंक शाखा में इतनी बड़ी वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बैंक में सुरक्षा गार्ड की तैनाती नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर अपराधियों ने बेखौफ होकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।


एसपी खुद पहुंचे मौके पर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गिरिडीह के एसपी डॉ. बिमल कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कराई।


पुलिस बैंक के अंदर और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों के आने और फरार होने के रास्तों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, जिले की सीमाओं को सील कर प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही है।


फिलहाल पुलिस तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। दिनदहाड़े बैंक में हुई इस करोड़ों की डकैती से इलाके के लोगों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है।


टैग्स