ब्रेकिंग
‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦Bihar Education: एक DEO को हटाया गया..नए अधिकारी की हुई तैनाती, शिक्षा विभाग ने सात अधिकारियों को विभिन्न जिलों में किया प्रतिनियुक्त...✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ...

घर में सो रहे युवक की बेरहमी से हत्या, सिर के पीछे मिले चोट के निशान; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

बेगूसराय के बरौनी में घर में सो रहे प्रियांशु कुमार उर्फ दिलखुश की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान मिले हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराधियों ने घर में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की हत्या कर इलाके में सनसनी फैला दी। युवक की हत्या किसने और किस वजह से की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान मिले हैं और जिस बिस्तर पर वह सोया हुआ था, वहां काफी खून फैला हुआ था। इस घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन ली हैं। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।





घटना फूलवड़िया थाना क्षेत्र के नगर परिषद बरौनी अंतर्गत वार्ड संख्या-14, शोकहारा-2 के सैदपुर टोला की है। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी कन्हैया राय के करीब 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ दिलखुश के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बुधवार की रात वह अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान किसी ने उसकी हत्या कर दी।





गुरुवार की सुबह मृतक का एक साथी उसे बुलाने के लिए घर पहुंचा। वहां उसने प्रियांशु को बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद आनन-फानन में उसे बरौनी स्थित लाइफ लाइन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।




घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार और फूलवड़िया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है, ताकि घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें।




तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि फिलहाल हत्या के कारणों, इसमें शामिल व्यक्ति और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार या वस्तु के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। मृतक के सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं और सोने वाली जगह पर काफी खून भी मिला है। शव के पोस्टमार्टम के बाद चोटों की प्रकृति और मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।




स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रियांशु फिलहाल बेरोजगार था और उसे क्रिकेट खेलने का काफी शौक था। इन दिनों आरकेसी प्लस टू स्कूल, बरौनी के खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है, जिसमें वह भी हिस्सा ले रहा था। किसी को अंदाजा नहीं था कि खेल के मैदान में अपने साथियों के बीच रहने वाला युवक इस तरह घर में ही मौत का शिकार हो जाएगा।




बताया जाता है कि मृतक की मां निजी नौकरी करती हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थीं। परिवार में पिता, प्रियांशु और उसकी छोटी बहन रहते थे। मां को घटना की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को घर पहुंचीं। बेटे का शव देखकर मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार, मृतक के पिता की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है।




फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी रही और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह क्या है, वारदात को किसने अंजाम दिया और किस हथियार या वस्तु का इस्तेमाल किया गया, इन सभी सवालों का जवाब अभी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच को इस मामले में अहम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता